चुनाव नतीजों पर बोले सुखबीर बादल, हमने लोगों को ज्यादा खाने को दिया, उन्होंने उल्टी कर दी
पंजाब में पिछले 10 साल से सरकार चला रहे शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन को इस बार के विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने लोगों को ज्यादा खाने को दिया। सुखबीर सिंह बादल ने आगे कहा कि ये नतीजे उसी तरह से हैं जैसे किसी शख्स को ज्यादा खिला दिया जाए तो वह आखिर में उल्टी कर देता है। पंजाब चुनाव में शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन तीसरे नंबर रहा था।

पंजाब चुनाव के नतीजों पर बोले SAD के अध्यक्ष
पंजाब में पिछले 10 साल से सरकार चला रहे शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन को इस बार के विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हार के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सामने आए। उन्होंने पंजाब चुनाव में मिली हार को कबूल नहीं करके मतदाताओं पर ही निशाना साधा है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लोगों को अच्छे और बुरे का फर्क नहीं पता है। इसीलिए उन्होंने हमारी पार्टी की ओर से किए गए अच्छे कार्यों की सराहना नहीं की। सुखबीर सिंह बादल ने मतदाताओं की तुलना ऐसे व्यक्ति से की जिसे ज्यादा खिलाया जाए तो वो उल्टी कर देता है। इस दौरान कहा गया कि लोगों को उस समय हमारी कीमत पता चलेगी जब यहां पांच साल के लिए सूखा पड़ेगा।
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने इस बार कांग्रेस पर भरोसा जताया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। अमरिंदर सिंह के साथ-साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ लिया और पदभार संभाल लिया है। नवजोत सिंह सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications