पूरा हुआ बेटी सुहाना का ग्रेजुएशन तो शाहरुख ने तस्वीर शेयर कर दी नसीहत

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान में अमेरिका में अपने स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। ऐसे में शाहरुख खान ने सुहाना और पत्नी गौरी खान के साथ फोटो शेयर की और एक प्यारा नोट लिखा। ये फोटो शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। शाहरुख ने कहा कि अब सुहाना को असली दुनिया से रुबरू होने का वक्त आ गया है।

असली दुनिया में सुहाना का पहला कदम

असली दुनिया में सुहाना का पहला कदम

शाहरुख ने तस्वीर के साथ लिखा- 'चार साल मानो उड़ गए। अरडिंगली कॉलेज से ग्रेजुएशन।आखिरी पिज्जा, ट्रेन का अखिरी सफर...असली दुनिया में पहला कदम। स्कूल खत्म, सीखना नहीं...'। फोटो में शाहरुख ने व्हाइट शर्ट पहनी है। वहीं सुहाना ने ग्रेजएशन के लिए फॉर्मल ड्रेस पहनी है। परिवार की ये तस्वीर बेहद शानदार दिख रही है।

तुम्हारी जिंदगी में कई रंग आएं

शाहरुख ने सुहाना के साथ एक अन्य ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। जो कि सुहाना के ग्रेजुएशन डे की लग रही है। तस्वीर के साथ कैप्शन में शाहरुख ने लिखा- स्कूल का आखिरी दिन...जिंदगी में कई अनुभव और रंग जुड़ेंगे। बता दें कि सुहाना पढ़ाई पूरी होने के बाद बॉलीवुड में ही करियर बनाना चाहती हैं।

बचपन के दोस्तों संग हैंगआउट करती हैं सुहाना

सुहाना को बचपन के दोस्तों के साथ मुंबई में अक्सर हैंगआउट करते देखा जाता है। अनन्या पांडे के अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी उनकी बचपन की दोस्त हैं। दोस्तों के साथ सुहाना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- शाहरुख की बेटी सुहाना का दोस्त संग पोल डांस, ऐसी झूमकर नाचीं, वायरल हुआ वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+