VIDEO: सोनाली को जबरन बोतल से ड्रग्स पिलाता दिखा PA सुधीर, हैरान करने वाली CCTV फुटेज
नई दिल्ली, 27 अगस्त: बीजेपी नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सोनाली फोगाट की मौत मामले में एक और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में सोनाली फोगाट बार के अंदर डांस फ्लोर पर सुधीर सांगवान के साथ डांस करती दिख रही है। इसी में सुधीर सोनाली को जबरदस्ती कुछ पिलाता हुआ दिख रहा है। ये बात पुलिस ने मीडिया को पहले भी बताई थी।

फुटेज गोवा के क्लब की
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सीसीटीवी में फुटेज में दिख रहा है कि,उनका एक सहयोगी और मामले का एक आरोपी सुधीर सागवान सोनाली फोगट को जबरन बोतल से ड्रग्स देते हुए दिखाई दे रहा है। एक 'नशे में' सोनाली फोगट भी सुधीर को रोकने की कोशिश करती दिख रही है लेकिन वह उसे रोक नहीं पाती है। यह फुटेज गोवा के क्लब का बताई जा रही है।

इसके बाद दोनों दो घंटे तक वॉशरूम के अंदर रहे
इससे पहले सोनाली का एक ओर वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में सुधीर सांगवान सोनाली को सहारा देकर बार से ले जाते हुए दिख रहा था। सोनाली लड़खड़ाती हुई जा रही हैं। सुधीर उन्हें संभालता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद एक और फुटेज में दोनों सोनाली को वॉशरूम ले जाते हुए नजर आते हैं और 2 घंटे तक वहीं रहते हैं। पुलिस को इस वॉशरूम से भी ड्रग्स मिले हैं।
मामले में अभी तक 4 गिरफ्तार
गोवा पुलिस ने शनिवार को कहा कि सोनाली फोगट को कर्लीज बीच शेक रेस्तरां में आरोपी द्वारा मेथामफेटामाइन ड्रग दिया गया था। गोवा पुलिस ने हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह सहित कुल 4 लोग अरेस्ट हुए हैं। दोनों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले दिन में कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स और एक पेडलर दत्ताप्रसाद गांवकर को गिरफ्तार किया गया था।

रूम बॉय लेकर आया था सुधीर के लिए ड्रग्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांवकर ने कथित तौर पर फोगाट के दो सहयोगियों को ड्रग्स मुहैया कराया था। जिन्हें ये ड्रग्स सोनाली को पिलाया था। गांवकर अंजुना के होटल ग्रैंड लियोनी रिज़ॉर्ट में रूम बॉय के रूप में काम कर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हुआ। 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत की पुष्टि हुई थी। दो दिन से परिजन आरोपियों पर केस दर्ज करवाने की मांग पर अड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications