महिला दिवस पर मशहूर बिजनेसवूमन सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए हुईं मनोनीत, पीएम मोदी ने क्या कहा?
मशहूर बिजनेसवूमन और इन्फोसिस की को-फाउंडर सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मानोनीत किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद शुक्रवार यानी कि महिला दिवस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनित किया गया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है। यह दर्शाता है कि महिलाएं हमारे देश के भविष्य को बनाने में कितनी मजबूत और सक्षम हैं। उनके संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल से बधाई देते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि भारत के राष्ट्रपति महोदय ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए नामित किया है। समाज सेवा, दान और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान बहुत बड़ा और प्रेरक रहा है।
पीएम ने आगे कहा, राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है। यह दर्शाता है कि महिलाएं हमारे देश के भविष्य को बनाने में कितनी मजबूत और सक्षम हैं। उनके संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर सुधा मूर्ति ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वे फिलहाल भारत में नहीं हैं। लेकिन यह उनके लिए महिला दिवस का एक बड़ा उपहार है। देश के लिए काम करना एक नई जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है।
आपको बता दें कि सुधा मूर्ति मशहूर बिजनेसवूमन होने के साथ ही एक चर्चित लेखिका, शिक्षिका और समाजसेविका भी हैं। उन्होंने कन्नड़ और अंग्रेजी साहित्य में काफी काम किया है। वो लगातार महिलाओं और बच्चों के लिए काम करती रही हैं। उन्होंने कई प्रेरणादायक किताबें लिखी हैं।
सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सुधा मूर्ति को सामाजिक कार्यों के लिए 2006 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें 2023 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
दामाद हैं UK PM ऋषि सुनक
सुधा मूर्ति के पति इंफोसिस का अध्यक्ष और फाउंडर नारायण मूर्ति हैं। उनदोनों की शादी साल 1978 में हुई थी। सुधा मूर्ति की दो बच्चें अक्षता मूर्ति और रोहन मूर्ति हैं। अक्षता मूर्ति ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। वहीं, रोहन मूर्ति अमेरिका बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म सोरोको के फाउंडर हैं।












Click it and Unblock the Notifications