सुदर्शन पटनायक ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को सैंड आर्ट में खूबसूरत अंदाज में दी बधाई

सुदर्शन पटनायक ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को सैंड आर्ट में खूबसूरत अंदाज में दी बधाई

पुरी। रविवार को पुरी बीच पर अपनी सैंड आर्ट के लिए विश्‍व भर में मशहूर कलाकार सुदर्शन पटनायक (SUDARSAN PATTNAIK) ने नवनिर्वाचितअमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (JoeBiden) और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस (KamalaHarris) को अपनी कला के माध्‍यम से बधाई दी। ट्विटर पर, पट्टनायक ने अपनी रेत कलाकृति की एक तस्वीर पोस्ट की और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पटनायक की इस रेत कलाकृति को जमकर तरीफ मिल रही है।

Recommended Video

    US Election Results: Biden की जीत, Trump हारने को तैयार नहीं, आगे क्या होगा समझिए | वनइंडिया हिंदी
    usa

    पुरी समुद्र तट पर, पट्टनाइक ने नीली रंग के रेत के ब्रैंगग्राउन्‍ड पर बिडेन और कमला हैरिस की एक मूर्ति बनाई और इस पर लिखा "बधाई हो, यूएसए। पटनायक द्वारा बनाई गई इस सैंड आर्ट को बहुत पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं सुदर्शन पट्टनायक की रेत कला को हजारों से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। । ट्वीटर पर अपनी इस कलाकृति को पटनायक ने शेयर करते हुए लिखा , "भारत में Puri बीच पर मेरी सैंड आर्ट।राष्ट्रपति-चुनाव की ऐतिहासिक जीत के लिए JoeBiden और वाइस प्रेसिडेंट-इलेक्शन KamalaHarris को बधाई।

    बता दें जो बाइडेन एक अमेरिकी राजनेता हैं और उन्‍होंने 2020 के संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को हराया। जनवरी 2021 में जो बिडेन 46 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। वहीं कमला हैरिस, जिन्होंने 2017 से कैलिफ़ोर्निया से जूनियर यूनाइटेड स्टेट्स सीनेटर के रूप में काम किया, को इस साल चुनावों के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया। डेमोक्रेटिक पार्टी की एक सदस्य, कमला हैरिस 20 जनवरी, 2021 को राष्ट्रपति-चुनाव जो बिडेन के साथ पद ग्रहण करेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+