मिलिए अदिति तिवारी से, बिना IIT-IIM के जिन्हें मिला करोड़ों का पैकेज, 1 महीने की सैलरी जान चौंक जाएंगे आप
Success Story: हमने अक्सर यही सुना है कि IIT और IIM से पढ़े हुए छात्रों को लाखों और करोड़ों का पैकेज मिलता है। वहां के छात्र बड़ी-बड़ी विदेशी कंपनियों में नौकरी करते हैं। हाल ही में IIT बॉम्बे के 85 छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में 1 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल किया। लेकिन अब करोड़ों के पैकेज सिर्फ IIT और IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक ही सीमित नहीं रहे हैं।
आज हम आपको एक ऐसी ही छात्रा अदिति तिवारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो IIT-IIM से नहीं पढ़ी हैं लेकिन उन्हें एक करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला है और उनकी एक महीने की सैलरी लाखों में हैं।

Who is Aditi Tiwari: कौन हैं अदिति तिवारी
- अदिति तिवारी, एनआईटी (NIT) पटना की पूर्व छात्रा हैं। जिन्हें फेसबुक (अब मेटा) ने 2022 में किए गए प्लेसमेंट में 1.6 करोड़ रुपये यानी 16 मिलियन का पैकेज दिया था।
- अदिति तिवारी, NIT पटना की पहली ऐसी छात्रा थीं, जिन्हें इतना सैलरी पैकेज मिला था। अदिति तिवारी की हर महीने की सैलरी लगभग 13.33 लाख रुपये है।
- अदिति तिवारी मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। अदिति के पिता संजय तिवारी टाटा स्टील में पोस्टेड हैं। वहीं उनकी मां मधु सरकारी स्कूल में टीचर हैं।
- जब अदिति तिवारी को पहली नौकरी मिली तो वह इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन की फाइनल ईयर की छात्रा थीं। उन्हें फेसबुक द्वारा फ्रंट-एंड इंजीनियर के रूप में ज्वाइन किया गया था।
- साल 2022 में 1.6 करोड़ रुपये का पैकेज पाकर अदिति उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं क्योंकि यह पैकेज आईआईटी और आईआईएम के छात्रों को भी नहीं दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications