खालिस्तानी चरमपंथी के साथ फोटो: सुब्रमण्यम स्वामी बोले, सिद्धू को NSA के तहत गिरफ्तार किया जाए
नई दिल्ली। पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की खालिस्तानी चरमपंथी गोपाल चावला के साथ तस्वीर उनके लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बीजपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इसको लेकर नवजोत सिद्धू पर हमला बोला है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि सिद्धू के खिलाफ NIA द्वारा जांच की जाए और NSA के तहत उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

खालिस्तानी चरमपंथी के साथ तस्वीर पर सिद्धू मुश्किलों में
दरअसल, ये पूरा विवाद एक तस्वीर को लेकर शुरू हुआ जिसे खालिस्तानी चरमपंथी गोपाल चावला ने शेयर किया। इस तस्वीर में गोपाल चावला के साथ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू खड़े नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते सिद्धू की चावला के साथ तस्वीर वायरल होने लगी और पंजाब के अलावा कश्मीर में भी नवजोत सिंह सिद्धू का विरोध होने लगा।

'सिद्धू को NSA के तहत गिरफ्तार किया जाए'
बीजेपी ने इसको लेकर सिद्धू को घेरा तो अकाली दल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू जैसे ही भारत पहुंचे उन्होंने खालिस्तानी नेता के साथ वायरल हो रही तस्वीर पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मेरे साथ करीब 5 से 10 हजार तस्वीरें खींची गई थी। मैं नहीं जानता कि गोपाल चावला कौन है?

सिद्धू ने कहा था- मैं नहीं जानता कि गोपाल चावला कौन है?
बता दें कि गोपाल चावला पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव है और उसे 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता है, दिल्ली की जांच एजेंसियों के मुताबिक, चावला आईएसआई और हाफिज सईद के साथ मिलकर पंजाब में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा है।












Click it and Unblock the Notifications