सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मेरा दोस्त था भिंडरावाला, उसने कभी नहीं की खालिस्तान की मांग

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाल को लेकर विवादित बयान दिया है। स्वामी का कहना है कि भिंडरावाला उनका दोस्त था और उसने कभी भी खालिस्तान की मांग नहीं की थी। सुब्रमण्यम स्वामी पंजाब के अमृतसर में एक सेमिनार में बोल रहे थे। ये सेमिनार विश्व संवाद समिति द्वारा आयोजित करवाया गया था। स्वामी ने'ऑपरेशन ब्लूस्टार' की भी निंदा की।

 Subramanian Swamy says Bhindranwale never demanded Khalistan

अमृतसर में बोलते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि 90 के दशक में पंजाब में जो कुछ भी हुआ उन्होंने काफी नजदीक से देखा है। स्वामी ने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतों ने उस दौर में देश को बांटने की कोशिश की थी।

स्वामी का कहना था कि 'ऑपरेशन ब्लूस्टार' के दौरान भिंडरावाला ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अपने साथियों के साथ हथियार जुटा लिए थे, लेकिन उसने(भिंडरावाला) कभी भी अलग खालिस्तान की मांग नहीं की। अपनी बात पर जोर देते हुए स्वामी ने कहा कि अगर भिंडरावाला ने कभी ऐसा कुछ किया है तो उसका वीडियो दिखाएं।

इसी दौरान समारोह में मौजूद एक शख्स ने कहा कि यू-ट्यूब पर एक वीडियो मौजूद है जिसमें भिंडरावाला अलग खालिस्तान की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में भिंडरावाला को कहते सुना जा सकता है कि 'अगर सेना गोल्डन टेंपल पर हमला करती है तो खालिस्तान की मांग उठेगी।'

यह भी पढ़ें- चाचा ने नशा देकर 6 महीने तक किया नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट हुई भतीजी तो खुला राज

इस सवाल के जवाब में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि इस बारे भिंडरावाला से मेरी हुई बातचीत हुई थी, उसने खालिस्तान की मांग नहीं की, बल्कि उन्होंने कहा था कि अगर कोई उन्हें खालिस्तान तोहफे में देगा तो वो इससे इनकार नहीं करेगा।

साथ ही स्वामी ने कहा कि 'ऑपरेशन ब्लूस्टार' एक बहुत बड़ी गलती थी। इसके लिए स्वामी ने यूनियन ऑफ सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक (यूएसएसआर) का हाथ बताया। साथ ही स्वामी ने सिखों के खिलाफ हुए दंगों की निंदा भी की।

यह भी पढ़ें- इराक: ISIS ज्वॉइन करने की आरोप में 19 रूसी महिलाओं को उम्र कैद की सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+