बोले स्वामी- टाटा ग्रुप के इतिहास में रतन टाटा सबसे भ्रष्ट चेयरमैन

सुब्रमण्यम स्वामी ने टाटा ग्रुप के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा पर बड़ा हमला बोला है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि टाटा ग्रुप के अब तक के इतिहास में रतन टाटा सबसे भ्रष्ट चेयरमैन हैं।

स्वामी ने यह भी कहा कि वो असल में टाटा है भी नहीं हैं क्योंकि रतन के पिता को गोद लिया गया था।

बकौल स्वामी दो माह पहले टाटा ग्रुप की एक बैठक हुई थी जिसमें सभी ने साइरस मिस्त्री की तारीफ की थी। इस कारण टाटा उनसे जलने लगे और फिर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की।

subramanian swamy

घोटालों से घिरे हुए हैं

स्वामी ने कहा कि टाटा कई घोटालों से घिरे हुए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर मांग की थी कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम से जांच कराई जाए।

उन्होंने कहा था कि मनी लांड्रिग के मामले में टाटा के खिलाफ जांच की जाए।

पीएम मोदी को लिखे पत्र में स्वामी ने कहा है कि टाटा के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की 1 20 B (षड़यंत्र), 403 (सार्वजनिक फंड का गबन), 405 (आपराधिक रूप से विश्वास का हनन), 415 (धोखा देने) के तहत मामला चलाया जा सकता है।

उपरोक्त धाराओं का उल्लेख स्वामी ने टाटा के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के उस पत्र के हवाले से कहा है कि जिसमें कंपनी में हो रही गड़बड़ियों की सूचना देने की बात कही गई थी लेकिन टाटा ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+