चीन सीमा विवाद: सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौर में भी चीन सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले महीने सिक्किम और लद्दाख में भारतीय और चीनी जवानों के बीच झड़प के कई मामले सामने आए थे। जिसके बाद से ही सीमा पर विवाद जारी है, हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रोटोकॉल के हिसाब से सभी मामलों को सुलझा लिया गया है। इस बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    India-China Tension: Subramanian Swamy ने Modi Govt.की विदेश नीति पर उठाए सवाल | वनइंडिया हिंदी
    Subramanian Swamy

    सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये वक्त है कि मोदी सरकार ये स्वीकार करे कि उसकी विदेश नीति कठघरे में है। इसके साथ ही अब इसे रिसेट करने की जरूरत है। उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि आखिरकार किसी ने सच बोला, ये सब बोलने के लिए आपके साहस की प्रशंसा होनी चाहिए। इस पर जवाब देते हुए स्वामी ने कहा कि बीजेपी भारत में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, क्योंकि इसका परिवार आधारित नेतृत्व नहीं है। बीजेपी की स्पष्ट विचारधारा है।

    Subramanian Swamy

    ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है, इससे पहले भी वो कई बार सरकार पर हमला कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने रामायण और महाभारत को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि ज्ञानी रावण और योद्धा दुर्योधन से कहां चूक हो गई? दोनों ने अहंकार में आकर घर के विभीषण और विदुर जैसे अनुभवी लोगों की सलाह का तिरस्कार किया था। उस वक्त ऐसा माना जा रहा था कि सुब्रमण्यम स्वामी इशारों ही इशारों में मोदी सरकार को संदेश दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+