विकीलीक्‍स का खुलासा: भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने US को दी इंदिरा गांधी की गोपनीय जानकारी

swamy
नई दिल्‍ली। विकिलीक्स ने एक केबल जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इंदिरा गांधी की चुनावी रणनीति की जानकारियां अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को लीक की थीं। विकिलीक्स के केबल के मुताबिक स्वामी ने सीआईए को 10 दिन पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि इमरजेंसी के बाद 1977 में देश में चुनाव कब होने वाले हैं।

विकिलीक्स के इस खुलासे के बाद देश की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने कहा है कि इससे साफ हो गया है कि सुब्रह्मण्यम स्वामी सीआईए के एजेंट हैं। कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने ट्वीट कर ये कहा कि आखिरकार विकिलीक्स ने ये सही सिद्ध कर दिया कि सुब्रह्मण्यम स्वामी के लेकर कही जा रही बातें सही थीं।

केबल के मुताबिक स्वामी ने अमेरिकी अधिकारी को बताया कि खराब होती सेहत के चलते वह चीजों को सही करना चाहती हैं। हालांकि उस साल इंदिरा गांधी रायबरेली से चुनाव हार गई थीं। कांग्रेस भी सत्ता से बाहर हो गई जबकि स्वामी सांसद बने और दो साल तक सांसद रहे।अमेरिका इंदिरा गांधी की सेहत पर नजर रखे हुए था और उसने अपने अधिकारियों को इस वजह से भारत में होने वाले राजनीतिक बदलावों को लेकर सचेत भी किया था। इसके पीछे सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दी गई जानकारी की भी भूमिका थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+