सुब्रमण्यम स्वामी का विवादित बयान, कहा- वो सिर्फ पाक के लिए महबूबा, भारत के लिए नहीं

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर तंज कसा है। बता दें, रविवार को जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत की सलाह दी थी। इसी को लेकर स्वामी ने कहा है "महबूबा जैसे लोग हमारे लिए नहीं सिर्फ पाक के लिए महबूबा हो सकते हैं।"

महबूबा ने दी थी सलाह

महबूबा ने दी थी सलाह

शनिवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए महबूबा ने कहा था कि पीएम मोदी को पाक से बातचीत की पहल करने चाहिए। एक न्यूज एजेंसी के बातचीत करते हुए स्वामी ने कहा, "मैं ये नहीं समझता कि क्यों पाकिस्तान से सबसे पसंदीदा राष्ट्र का तमगा खत्म नहीं हो रहा है? ये सिर्फ महबूबा जैसे लोगों की वजह से है जो इसके लिए दबाव डालते हैं। महबूबा सिर्फ पाक के लिए महबूबा हो सकती हैं, हमारे लिए नहीं।"

सुब्रमण्यम स्वामी ने कसा तंज

बता दें, शनिवार को कश्मीरी पंडितों के कार्यक्रम में बोलते हुए महबूबा ने कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करती हैं कि कश्मीर में शांति के लिए भारत को पाकिस्तान से बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने की ये बात

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने की ये बात

इसी कार्यक्रम में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान से यह तय करने के लिए कहना चाहिए कि भारत के खिलाफ उसकी जमीन का इस्तेमाल न हो। हम सभी जानते हैं कि दोनों देशों में शांति बनाए रखने का यही रास्ता है। महबूबा ने कहा कि हमें पता है कि कश्मीर में शांति की चाबी पाकिस्तान के पास है। वे हमारे राज्यों में आतंकी भेजते हैं। इन्हीं से हम कश्मीर में उठने वाले आजादी के नारे को खत्म कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+