'वेटर की तरह कपड़े पहन लंदन गए विदेश मंत्री जयशंकर हुए क्वारंटीन',जानें सुब्रमण्यम स्वामी के दावे में कितना सच
'वेटर की तरह कपड़े पहन लंदन गए विदेश मंत्री जयशंकर हुए क्वारंटीन',जानें सुब्रमण्यम स्वामी के दावे में कितना सच
नई दिल्ली, 08 मई: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी हमेशा ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट खासकर ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार (07 मई) को भारत के विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर को लेकर एक ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ब्रिटेन की 4 दिनों की यात्रा पर हैं। इसी यात्रा से संबंधित एक ट्वीट में सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है कि विदेश मंत्री जयशंकर को लंदन में क्वारंटीन कर लिया गया है और वह जल्दी भारत नहीं लौटेंगे। सुब्रमण्यम स्वामी ने यह भी दावा किया है कि जयशंकर को वहां वेटर की तरह कपड़े पहनाकर क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर उनका किया गया ये दावा गलत है कि इसका खंडन किया जाए। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस दावे को खारिज कर दिया है।
Recommended Video

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर दावा किया, '' मुझे ये पता चला है कि वेटर की तरह कपड़े पहनाकर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर को लंदन में क्वारंटीन कर दिया गया है और वह अभी घर नहीं लौट सकते हैं। अगर यह सच नहीं है तो इसका खंडन किया जाए।''

सुब्रमण्यम स्वामी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ''भारत के मंत्री को बैरा कहना ठीक नहीं।'' सुब्रमण्यम स्वामी ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, ''तो बैरे की तरह तैयार भी नहीं होना चाहिए। विदेश जाकर भारतीय विदेश मंत्री की तरह तैयार दिखना चाहिए।''
भारत लौटकर सुब्रमण्यम स्वामी के दावे को विदेश मंत्री जयशंकर ने किया खारिज
सुब्रमण्यम स्वामी के इस दावे को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खारिज कर दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत लौट आए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। एस जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा, ''घर वापसी कर अच्छा लगा। हम सभी की वहां कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। हम सब के लिए ये कठिन समय हैं और लोग ऐसे में भी झूठी बातें फैला रहे हैं। उन लोगों को धन्यवाद जिन्होंने अपनी शुभकामनाएं भेजीं।'' हालांकि सुब्रमण्यम स्वामी ने जयशंकर के भारत वापसी पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications