Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुभाष चोपड़ा बनाए गए दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष, कीर्ति आजाद को मिला ये पद

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर महीनों से चली आ रही खींचतान बुधवार को खत्म हो गई। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेसी नेता सुभाष चोपड़ा को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन के बाद जुलाई से यह पद खाली पड़ा हुआ था। उनका 20 जुलाई को निधन हो गया था।

Subhash Chopra appointed as the new Chief of Delhi Congress

कांग्रेस की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया कि, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी (डीपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कीर्ति आजाद को डीपीसीसी की प्रचार समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसे आलावा कांग्रेस ने मणिपुर कांग्रेस के नए अध्यक्ष की भी नियुक्ति की थी। कांग्रेसी नेता एम ओकेंद्रो के नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद काफी समय से खाली चल रहा था। पार्टी आंतरिक गुटबाजी और राजनीतिक समीकरण के कारण पशोपेश में थी कि किसे दिल्ली में पार्टी की कमान दी जाए। काफी विचार विमर्श के बाद आखिरकार सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा के नाम पर मुहर लगाई। वहीं सोनिया गांधी ने बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को डीपीसीसी की प्रचार समिति का अध्यक्ष चुना है।

आजाद को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है जब भारतीय युवा कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी को संदेश भेजकर आजाद या किसी अन्य बाहरी नेता को डीपीसीसी का अध्यक्ष नहीं बनाने और किसी युवा चेहरे पर विश्वास जताने का आग्रह किया था। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी देशभर में 5 से 15 नवंबर के बीच विरोध प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को केंद्र में रखकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले यह प्रदर्शन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के मध्य होना था। मगर हाल ही में खत्म हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे आगे बढ़ाया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+