आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग बनाए गए वित्त सचिव
नई दिल्ली। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग को शुक्रवार को वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। सुभाष चंद्र गर्ग की नियुक्ति के आदेश की पुष्टि कार्मिक मंत्रालय ने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गर्ग को वित्त सचिव के रूप में नामित करने को मंजूरी दे दी है।

राजस्थान कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी 58 वर्षीय गर्ग जून 2017 से आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। पूर्व वित्त सचिव अजय नारायण झा 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गये। झा को 15वें वित्त आयोग का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि, वित्त मंत्रालय द्वारा पांच सचिवों में सबसे वरिष्ठ को वित्त सचिव के रूप में नामित किया गया है।
इन पांच सचिवों में अजय भूषण पांडे (राजस्व सचिव), राजीव कुमार (वित्तीय सेवा विभाग के सचिव, अतनु चक्रवर्ती (निवेश विभाग और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग) और गिरीश चंद्र मुर्मू (व्यय सचिव) के नाम शामिल थे। पांडे और कुमार क्रमशः महाराष्ट्र और झारखंड कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
-
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications