हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी नेताजी की जयंती- PM मोदी
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी नेताजी जयंती- PM मोदी
नई दिल्ली। PM Narendra Modi Kolkata Visit Live Updates. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को आज देशभर में 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर आज कोलकाता दौरे पर हैं। सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी का दौरा किया। इसके बाद वो विक्टोरिया मेमोरियल हॉल पहुंचे जहां उन्होंने नेताजी पर डाक टिकट जारी किया। पढ़िए, पीएम मोदी के कोलकाता दौरे का लाइव अपडेट।
लाइव अपडेट
हम सब का कर्तव्य है कि नेताजी के योगदान को पीढ़ी दर पीढ़ी याद किया जाए। इसलिए देश ने तय किया है कि नेताजी की 125वीं जयंती के वर्ष को ऐतिहासिक अभूतपूर्व भव्य आयोजनों के साथ मनाएंगे : PM मोदी#NetajiSubhasChandraBose pic.twitter.com/TfdkJJIW3h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2021
आज कोलकाता में आना मेरे लिए बहुत भावूक करने वाला पल है। बचपन से जब भी ये नाम सुना- नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैं किसी भी स्थिति में रहा, ये नाम कान में पड़ते ही एक नई ऊर्जा से भर गया : PM मोदी, कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए pic.twitter.com/QOjnC0TxNn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2021
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी की। pic.twitter.com/snOoZ91DNn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2021