उप्र में लैपटॉप न मिलने से नाराज छात्रों का प्रदर्शन

Students protest for laptop in Varanasi
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में लैपटॉप का वितरण न किए जाने से नाराज छात्रों ने गुरुवार को वाराणसी में जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वाराणसी में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीक महाविद्यालय के छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बताने की मांग पर अड़े थे।

इस पर छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को वहां से तितर-बितर किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि सरकारी नियमावली के अनुसार लैपटॉप के लिए उनसे आवेदन के फार्म भरवाए गए थे, जबकि महाविद्यालय के प्रबंधक अब कह रहे हैं कि उन्हें लैपटॉप नहीं मिलेगा। शासन के आदेशानुसार आगामी पांच अक्टूबर को लैपटाप के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इन्हीं छात्रों ने जिलाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया था और संस्था की लापरवाही के बारे में उन्हें अवगत कराया था़, तब जिलाधिकारी ने नवंबर में लैपटॉप वितरण का भरोसा दिलाया था। लेकिन अब लैपटॉप न मिलने की खबर से महाविद्यालय के छात्रों में मायूसी छाई हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+