दिल्ली- NCR के पब्लिक स्कूल, खतरे में आपके लाडलो की जान

पिछले महीने भी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित रेयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 6 साल के बच्चे की वॉटर टैंक में डूबने से मौत हो गई थी

नई दिल्ली। दिल्ली- एनसीआर के नामी स्कूलों में आपके लाडलो की जान सुरक्षित नहीं है। स्कूल की लापरवाही से छात्रों की मौत के कई मामले सामने आए हैं। ताजा मामला गुरुग्राम के रेयान पब्लिक स्कूल का है। शुक्रवार को गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित रियान इंटरनेशनल स्कूल में टॉयलेट में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम प्रदुमन की लाश मिली। प्रदुमन की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। स्कूल प्रशासन ने इस बारे में प्रदुमनों के परिजनों को काफी देर से सूचना दी जिसकी वजह से लोगों में गुस्सा था। काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्कूल के गेट पर इकठ्ठा होकर स्कूल में तोड़फोड़ की।

वसंत कुंज स्थित रेयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुई थी मौत

वसंत कुंज स्थित रेयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुई थी मौत

पिछले महीने भी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित रेयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 6 साल के बच्चे की वॉटर टैंक में डूबने से मौत हो गई थी। बच्चा पहली कक्षा का छात्र था। उस समय भी स्कूल प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे और काफी हंगामा हुआ था।

Recommended Video

    Gurugram के नामी स्कूल के Bathroom में 8 साल के बच्चे की हत्या । वनइंडिया हिंदी
     जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र की मौत

    जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र की मौत

    इससे पहले एक अगस्त को इंदिरापुरम के शक्तिखंड-3 स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र अरमान सहगल की रहस्यमय स्थितियों में मौत हो गई थी। स्कूल प्रिंसिपल के अनुसार उसकी मौत स्कूल के गलियारे में पैर फिसलकर गिरने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत सिर में अंदरूनी चोटे आई थी।

    निगम स्कूल में छात्रों की मौत

    निगम स्कूल में छात्रों की मौत

    दिल्ली के कापसहेड़ा में नगर निगम स्कूल में पढ़ने वाले 5 साल के अंकित की सेप्टिक टैंक में डूबने से मौत हो गई थी। अंकित पहली कक्षा का छात्र था। जो टॉयलेट गया और गलती से पैर फिसलने की वजह से टैंक में गिर गया था। पुलिस ने इस मामले में स्कूल पर लापरवाही का मामला दर्ज किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+