फिजी में भूकंप के जबरदस्त झटकों से हिली धरती, तीव्रता 6.8
वेलिंगटन। फिजी में रविवार देररात भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय समयानुसार फिजी में सुबह करीब 9 बजकर 29 मिनट पर भूकंप के झटके आए।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई है। इतने ज्यादा तीव्र भूकंप की वजह से लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि अब तक सुनामी को लेकर किसी तरह की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ वैज्ञानिकों ने बताया कि अब तक सुनामी की आशंका नहीं है।
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र फिजी से 100 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में स्थित एक आईलैंड में था।












Click it and Unblock the Notifications