वायरल हो रही हाथी की इस तस्वीर के पीछे है एक दर्दनाक कहानी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में हाथी और उसका बच्चा आग से भागते दिख रहे हैं। हाथी के बच्चे के पैर में तो आग भी लग गई है। घबराता हुआ वो मासूम बच्चा अपनी मां के पीछे भागने की कोशिश कर रहा है। ये तस्वीर कोई आम तस्वीर नहीं है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में हाथी और उसका बच्चा आग से भागते दिख रहे हैं। हाथी के बच्चे के पैर में तो आग भी लग गई है। घबराता हुआ वो मासूम बच्चा अपनी मां के पीछे भागने की कोशिश कर रहा है। ये तस्वीर कोई आम तस्वीर नहीं है। जानवरों के दर्द को बयां करती इस तस्वीर को हाल ही में अवॉर्ड मिला है।

Hell Is Here

ये तस्वीर पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले की है। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर विप्लव हाजरा ने ये तस्वीर खींची है और इसे सैंक्चुअरी वाइल्डलाइफ अवॉर्ड भी मिला है। हाजरा ने इस तस्वीर को पेश करते वक्त इसका टाइटल दिया था, 'हेल इज हेयर'। इस तस्वीर को देख कर वाकई में ऐसा ही लग रहा है कि नर्क यहीं है।

ये तस्वीर बांकुरा जिले में आदमी और हाथियों के संघर्ष को दिखाती है। तस्वीर जब खींची गई तब ग्रामीण हाथियों को परेशान करने के लिए उनपर पटाखे फोड़ रहे थे। एक पटाखा हाथी के बच्चे के पैर में जा लगा और आग की लपटों से उसका पैर जल गया। पटाखों से बचने के लिए हाथी और उसका बच्चा जंगल की तरफ दौड़ रहे थे। तस्वीर में जानवरों के खिलाफ मानव बर्बता दिख रही है।

तस्वीर खींचने वाले फोटोग्राफर ने बताया कि इस क्षेत्र में हाथियों के रहने के जगंल तबाह किए जा रहे हैं। हाथी भी खेतों में आकर सफल बर्बाद करते हैं। लेकिन जब उन्हें रहने को जंगल ही नहीं मिलेंगे तो वो इंसानों के बीच आने को मजबूर हो ही जाएंगे। इस तस्वीर को 5000 तस्वीरों के बीच से सर्वश्रेष्ठ चुना गया है।

Raju Elephant

हाथियों से बर्बता का ऐसा ही एक मामला साल 2014 में भी सामने आया था जिसने सभी को दुखी कर दिया था। उत्तर प्रदेश में राजू नाम के हाथी को 50 साल से बेड़ियों में बांधकर रखा गया था। उसकी खबर मिलने पर यूके की एक संस्था को दखल दे उसे छुड़ाना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+