तेलंगाना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, खिड़की के टूटे शीशे

तेलंगाना के महबूबाबाद में उपद्रवियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया। रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

Vande Bharat Express train

Stone pelting on Vande Bharat: शुक्रवार को तेलंगाना के महबूबाबाद में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना हुई। उग्र हुए उपद्रवियों के ट्रेन पर पत्थर फेंकने से खिड़की शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। मामले की दक्षिण मध्य रेलवे जांच कर रहा है। सीपीआरओ की ओर जारी एक बयान में कहा है कि पथराव में ट्रेन के शीशे थोड़े क्षतिग्रस्त होने की खबर के बाद रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर शुक्रवार को पथराव किया गया। ये घटना तेलंगाना के महबूबाबाद में हुई। बताया जा रहा है पथराव के कारण ट्रेन में नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का आंकलन किया जाना अभी बाकी है। घटना को लेकर रेलवे पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन के विशाखापत्तनम पहुंचने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।

घटना को लेकर दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ राकेश ने कहा, "हम इस संबंध में सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। ट्रेन के विशाखापट्टनम पहुंचने के बाद रेल पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्रेन और फलक की स्थिति का आकलन किया जाएगा।" इससे पहले जनवरी में वंदे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च से पहले ऐसी एक घटना सामने आई थी, जब अज्ञात लोगों ने विशाखापत्तनम में रेलवे यार्ड में ट्रेन के एक कोच पर पथराव किया था। जिसमें ट्रेन के शीशे टूटे थे।

Recommended Video

      सीकर: मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखिए कहां हुआ हादसा?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+