तूतीकोरिन में कार्रवाई का सीएम ने किया समर्थन, कहा- पुलिस ने बचाव में चलाई थी गोलियां
तूतीकोरिन: तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक स्टरलाइट कॉपर कारखाने को बंद किये जाने की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को पुलिस फायरिंग में 11 लोगों की जान चली गई थी जबकि बुधवार को भी फिर से भड़की हिंसा में भी 2 की मौत हो गई और 3 घायल हो गये थे। तूतीकोरिन में पुलिस फायरिंग में अबतक 13 लोगों की जान जा चुकी है जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई की चौतरफा आलोचना हो रही है और राजनीतिक दलों ने सीएम पलानी स्वामी पर हमला बोला है। वहीं सीएम पलानी स्वामी पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते दिखे।

हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस फायरिंग में 13 लोगों की मौत को लेकर आलोचना झेल रहे सीएम पलानी स्वामी का बयान आया है। सीएम पलानी स्वामी ने कहा है कि यदि किसी पर हमला होता है तो अपना बचाव करना स्वाभाविक है। पुलिस ने भी यही किया। पलानी स्वामी ने कहा कि प्रदर्शन करने वालों को कुछ राजनीतिक दलों, असमाजिक तत्वों और कुछ एनजीओ ने गुमराह किया।
इसके पहले आज DMK ने भी सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया जहां पुलिस के साथ डीएमके कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई और कार्यकारी अध्यक्ष स्टालिन को डिटेन भी कर लिया गया था।
बता दें कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक स्टरलाइट कॉपर कारखाने को बंद करने को लेकर विरोध प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद मंगलवार को 11 लोगों की जान चली गई जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गये। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में हजारों लोग एक स्टरलाइट कॉपर कारखाने को बंद किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications