8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का सैलरी पर क्या होगा असर, कैसे करें गणना? समझिए पूरा गणित
8th Pay Commission: दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक रणनीतिक कदम उठाते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की है। इस फैसले से देशभर के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलने वाला है। केवल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले करीब 4 लाख सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों यानी करीब 10 लाख लोगों को इस फैसले से फायदा मिलने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र की ओर सैलरी को लेकर ताजा बदलाव का ऐलान फिटमेंट फैक्टर पर आधारित है, जो वेतन को समायोजित करने के लिए गुणक (Multiplier) के रूप में कार्य करता है।
8वें वेतन आयोग से भी कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। नए वेतन आयोग की सिफारिशें साल 2026 में लागू होंगी। वहीं, इस वेतन आयोग की सिफारिशें साल 2026 में लागू होने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर सैलरी को समायोजित करने के लिए गुणक (Multiplier) के रूप में कार्य करेगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रक्रिया को सरल तरीके से इस तरह समझिए-
Step 1: फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर एक संख्या है जिसका उपयोग 7वें वेतन आयोग के तहत किसी कर्मचारी के वर्तमान मूल वेतन को 8वें वेतन आयोग के तहत उनके नए मूल वेतन से गुणा करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए अगर फिगमेंट फैक्टर 2.19 है, तो इसका अर्थ यह हुआ कि कर्मचारियों के मूल वेतन में वृद्धि 2.19 होगी।
Step 2: सैलरी की गणना
नया वेतन = वर्तमान वेतन x फिटमेंट फैक्टर
उदाहण 1: लेवल 1 कर्मचारी
वर्तमान वेतन (सातवां वेतन आयोग): ₹20,000
फिटमेंट फैक्टर: 2.19
नई सैलरी: ₹20,000 x 2.19 = 43,800
नई सैलरी = 43,800
यानी 8वें वेतन आयोग लागू होने पर कर्मचारी का वेतन बढ़कर 43,800 हो जाएगा।
Step 3: महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ता (डीए) मुद्रास्फीति के प्रभाव को दूर करने के लिए कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली एक अतिरिक्त राशि है। डीए को मूल वेतन में जोड़ा जाता है और इसे 8वें वेतन आयोग के तहत नए वेतन ढांचे में भी शामिल किया जाएगा। ऐसे में 2026 तक डीए 70% तक पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए, डीए को नए मूल वेतन में भी जोड़ा जाएगा।
नया मूल वेतन: ₹20,000
अपेक्षित डीए 70% : ₹43,800 का 70%= ₹30,660
8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद कुल वेतन= ₹43,800 + ₹30,660
कुल वेतन= ₹74,460












Click it and Unblock the Notifications