पीएम मोदी बोले- 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' सरदार पटेल के सामर्थ्य और समर्पण का सम्मान है
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' का उद्घाटन किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से जाना जाएगा। इस प्रतिमा को गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में स्थापित किया गया है। इस प्रतिमा को बनाने में करीब 5 साल का समय लगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कई अन्य विशिष्ट लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।पीएम के आगमन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

सरदार पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed
हम देश के हर बेघर को पक्का घर देने की भगीरथ योजना पर काम कर रहे हैं। हमने उन 18 हजार गावों तक बिजली पहुंचाई है, जहां आजादी के इतने वर्षों के बाद भी बिजली नहीं पहुंची थी। हमारी सरकार सौभाग्य योजना के तहत देश के हर घर तक बिजली कनेक्शन पहुंचाने के लिए काम कर रही है- पीएम मोदी
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications