स्टार्टअप ओडिशा ने लॉन्‍च किया मिलेट्स इनोवेशन चैलेंज, जानें क्‍या है उद्देश्‍य

ओडिशा में स्‍टार्टअप मिलेट्स इनोवेशन चैलेंज लॉन्‍च किया गया है। ओडिशा ने बाजरा उद्योग को सशक्‍त बनाने के लिए इसकी शुरूआत की है। इस क्षेत्र को अधिक सशक्‍त बनाने और बाजरा की खेती और खपत का बढ़ावा देने और स्‍थायी कृषि के अंदर आर्थिक अवसर उत्‍पन्‍न करने के लिए स्टार्टअप की आवश्‍यकता बढ़ चुकी है। जिसको देखते हुए स्‍टार्टअप ओडिशा ने इंटरनेशनल मिलेट्स कन्‍वेंशन के अवसर पर मिलेट इनोवेशन चैलेंज लॉन्‍च किया है।

Millets

बता दें ओडिशा में मिलेट्स, जनजातीय समुदायों के खाद्य सुरक्षा की रक्षा करने और जलवायु में लचीलेपन को मजबूत करने की एक पुरानी विरासत रखता है।

स्‍टार्टअप मिलेट्स इनोवेशन चैलेंज मिलेट इंडस्‍ट्री के अंदर काम करने वाले मान्‍यता प्राप्‍त स्‍टार्टअप के लिए उनके विचारों को पेश करने के लिए एक मं9 के रूप में कार्य करता है।
इस चैलेंज मिलेट्स संबंधी स्टार्टअप के हिस्‍सा लेने से नगद पुरस्‍कार जीतने मौद्रिक प्रचार क लिए समर्थन प्राप्त करने और यहां तक ​​​​कि ओडिशा मिलेट्स मिशन के साथ अपने समाधानों को निपटाने का मौका भी मिलता है।

ब्रांडिंग और पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और सप्‍लाई चेन मैनेजमंट, क्‍वालिटी गारंटी और सुरक्षा, और वित्तीय और लीगल सिस्‍टम मैनेजमेंअ जैसे विविध मिलेट्स इंडस्‍ट्री क्षेत्रों में विशेषज्ञता वाले स्टार्टअप को इस विशिष्ट चुनौती हिस्‍सा लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।

स्टार्टअप ओडिशा के कार्यकारी अध्‍यक्ष डॉ ओंकार राय ने कहा मिलेट्स इनोवेशन चैलेंज चैलेंज मिलेट्स इंडस्‍ट्री में स्‍टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम है। उन्‍होंने कहा ये परिर्वतनकारी जर्नी की शुरूआत का प्रतीक है। इससे मिलेट फूड सिक्‍योंरिटी सुनिश्वित करने और स्‍थानीय समुदाओं को सशक्त बनाने और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में केंद्रीय भूमिका निभाएगा। उन्‍होंने कहा स्थायी और समृद्ध भविष्य को आकार देने में बाजरा की लचीलापन और क्षमता का प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+