Starbucks के 'लिंग परिवर्तन' के एड पर मचा बवाल, लोगों के निशाने पर आ गए रतन टाटा

Starbucks, लोकप्रिय कॉफी ब्रांड स्टारबक्स ने एक विज्ञापन जारी किया है, जिसे "भारत में लिंग परिवर्तन" को बढ़ावा देते हुए देखा गया है।

Starbucks is facing backlash over its new ad campaign about transgender rights ratan tata

लोकप्रिय कॉफी ब्रांड स्टारबक्स ने अपने नए विज्ञापन के चलते विवादों में फंस गया है। लिंग परिवर्तन को लेकर बनाए गए इस विज्ञापन पर कुछ लोगों ने कथित तौर आपत्ति जताई है। उनका माना है कि, ये विज्ञापन लिंग परिवर्तन को बढ़ावा देता है।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने स्टारबक्स पर भारतीय संस्कृति के साथ छेड़छाड़ करने और पश्चिमीकरण फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं बड़ी संख्या में लोग इस एड का समर्थन भी करते नजर आ रहे हैं। स्टारबक्स ने ये एड 10 मई को जारी किया था।

स्टारबक्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि, आपका नाम डिफाइन करता है आप कौन हैं ? अर्पित या अर्पिता। स्टारबक्स आपको वैसे ही स्वीकारता है और पसंद करता है, जैसे आप हैं। आपका आप होना ही हमारे लिए सबकुछ है।

जारी किए वीडियो में दिख रहा है कि, एक दंपती स्टारबक्स के आउटलेट में अपने बेटे का इंतज़ार कर रहे होते हैं। महिला अपने पति को गुस्सा ना करने के लिए मना रही होती है। इसके बाद पति अपने बेटे अर्पित को फोन करता है, लेकिन फोन नहीं उठता है। थोड़ी देर में एक लड़की उस आउटलेट में आती है।

वही अर्पित है। उसने लिंग परिवर्तन करवा लिया है और अब लड़की बन गया है। पिता लिंग परिवर्तन के बाद पहली बार अपने बेटे से मिल रहा होता है। जो कई सालों में ये पहली मुलाकात होती है। संतान में ये बदलाव पिता पहले स्वीकार नहीं करते। लड़की बोलती है कि, उसके लिए पापा आज भी सब कुछ हैं। इसके बाद पिता लड़की से कॉफी के लिए पूछते हैं और वहां से चले जाते हैं।

वहीं कॉफी तैयार होने पर स्टारबक्स की कर्मचारी आवाज देती है, अर्पिता की तीन कॉफी ऑर्डर रेडी हैं। जिसे सुनकर लड़की चौंक जाती है और भावुक हो जाती है। इसके बाद पिता अपनी बेटी से कहता है,"मेरे लिए तू आज भी मेरा बच्चा है. बस एक लेटर ही तो ऐड हुआ है तेरे नाम में।" इसके साथ स्टारबक्स ने एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया - '#ItStartsWithYourName'।

अब इस एड पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने स्टारबक्स को बायकॉट करने की मांग भी कर डाली। ट्विटर पर #BoycottStarbucks भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। रिटायर्ड आईएएस एम नागेश्वर राव ने लिखा, स्टारबक्स इंडिया, आप यहां बिजनेस करने आए हैं या जागृति (के नाम पर) बकवास को प्रमोट करने?"

Recommended Video

      ‘LoC Pizza’ at Pakistan’s parody of Starbucks called Sattar Buksh | वनइंडिया हिन्दी

      वहीं हिंदू हेट नाम के हैंडल से लिखा कि, आप भारत में कॉफी बेचने आए हो, वहीं तक ही सीमित रहो। ऐसी जैसी चीजें मत लाओ। हमें अमेरिका का विषैला कचरा अपने देश में नहीं चाहिए। वहीं कुछ लोग रतन टाटा को निशाना बनाते दिखे। दरअसल स्टारबक्स इंडिया में टाटा के साथ मिलकर काम करता है।

      एक यूजर्स ने लिखा कि, "टाटा कंपनियां और रतन टाटा, अगर आप हमारे बच्चों को टार्गेट करोगे तो हमारे बदले की कोई सीमा नहीं होगी... स्टारबक्स का बायकॉट करो।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+