जेल से बाहर आने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की पहली पोस्ट, कही ये बात

Munawar Faruqui First Post Instagram : हिंदू देवी- देवताओं पर अपमानजनक और अश्लील मजाक बनाने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद मुनव्वर फारूकी ने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे अंदर के अंधेरे को करने दो शिकायतें, हंसा कर लाखों चेहरों को रोशन किया है मैंने। फारूकी ने प्यार और समर्थन देने वालों का भी धन्यवाद किया। 35 दिनों के बाद जेल से छूटने पर उनका ये पहला पोस्ट है, जिसमें वो मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

Comic Munawar Faruqui

29 साल के स्टैंड अप कॉमेडियन फारूकी मध्य प्रदेश के इंदौर की जेल से रविवार को बाहर आए थे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शुक्रवार को जमानत दी थी। फारूकी को बीजेपी विधायक के बेटे की शिकायत पर इंदौर में एक जनवरी को एक शो के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनके साथ चार लोग और भी गिरफ्तार हुए थे। उन पर शो के दौरान हिंदू भगवान और गृह मंत्री अमित शाह के बारे में अपमानजनक और अश्लील चुटकुले बनाने का आरोप लगाया था। गिरफ्तारी के बाद 35 दिनों तक वो जेल में रहे। रविवार को वो अपने घर लौटे।

इससे पहले 28 जनवरी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मुनव्वर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जेल से रिहा होने के बाद अपने पहले पोस्ट में वो काफी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 12 घंटे पहले किए गए अपने पोस्ट में उनको 1 लाख से ज्यादा लोगों का प्यार मिला है। वहीं कई तरह के रिएक्शन भी जिसमें फैंस उनके बाहर आने पर उनका स्वागत कर रहे है तो कोई उनकी खिंचाई कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+