घूरने का विरोध किया तो इस टीवी अभिनेत्री की मनचले ने कर दी पिटाई
मुंबई। आज के दौर में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर कोई छेड़छाड़ भी करे तो उसका विरोध हर महिला को करना चाहिए। लेकिन मुसीबत तब और बढ़ जाती है जब एक महिला छेड़छाड़ का विरोध करने से भी डरती है कि कहीं कोई मनचला उसपर हमला ना कर दे। ऐसा ही कुछ टीवी अभिनेत्री और स्प्लिट्सविला फेम हर्षिता कश्यप के साथ हुआ है।
Recommended Video

मनचले ने मारपीट की
घटना चरनी रोड रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। हर्षिता के साथ एक मनचले ने मारपीट की है। शाहरुख शेख नाम का यह शख्स हर्षिता और उनकी एनआरआई दोस्त का पीछा कर रहा था। यहीं पर शख्स ने अभिनेत्री और उनकी दोस्त के साथ पहले बदसलूकी की, फिर मारपीट शुरू कर दी।

मनचले को गिरफ्तार कर लिया है
चर्चगेट गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीरआपी) ने 29 साल के इस मनचले को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का कहना है कि वह साउथ मुंबई के एक पॉपुलर नाइट क्लब में काम करता है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में हर्षिता ने बताया कि उनकी दोस्त इश पाला एक एनआरआई हैं और साउथ अफ्रीका की रहने वाली हैं।

स्प्लिट्सविला सीजन 8 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं
हर्षिता ने कहा कि वह पाला ट्रेन की टिकट खरीदने के लिए लाइन में खड़ी थीं, तभी एक शख्स उन्हें घूर रहा है। शुरुआत में तो उसे इग्नोर किया लेकिन वह लगातार घूरे जा रहा था और फिर पीछा करने लगा। जब हर्षिता ने उससे पीछा करने की वजह पूछी, तो उसने अकड़कर कहा कि अगर मैं तुम्हें देख रहा हूं, तो इसमें क्या दिक्कत है। बाद में उसने हाथापाई भी की। उसने पाला को भी थप्पड़ मारा। तब वहां मौजूद लोगों ने मदद की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। बता दें 26 साल की हर्षिता एक वेब सीरीज के लिए काम कर रही हैं। वह स्प्लिट्सविला सीजन 8 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications