Stage of Siege: दूसरे सीजन में दिखेंगे अक्षय खन्ना, दिखाई जाएगी इस मंदिर पर हुए हमले की कहानी
नई दिल्ली: वैसे तो OTT प्लेटफॉर्म का चलन लंबे वक्त से है, लेकिन लॉकडाउन में जब थिएटर बंद हुए तो इसका क्रेज और ज्यादा बढ़ गया। सीरीज के साथ ही अब सुपरस्टार्स की फिल्में भी OTT पर रिलीज हो रही हैं। अगर आप भी वेब सीरीज के दिवाने हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, जहां 'स्टेज ऑफ सीज: 26/11' (Stage of Siege) के दूसरे सीजन की घोषण हो गई है। इस सीरीज ने जी5 पर काफी धमाल मचाया था।

अक्षय खन्ना लीड रोल में
मेकर्स ने दूसरे सीजन का नाम 'स्टेट ऑफ सीज: टेम्पल अटैक' रखा है, जो गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमले पर आधारित है, जबकि इसका पहला सीजन मुंबई में हुए 26/11 हमले पर आधारित था। इस बार आपको सीरीज में बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना नजर आएंगे, जहां वो मेजर हनौत सिंह का किरदार निभा रहे। इसके लिए उनका पहला लुक भी जारी हो गया है।

कब होगी रिलीज?
सीरीज के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा कि परम बलिदान दिए बिना वर्दी पहनने का मौका सिर्फ एक्टर को ही मिलता है। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका पूरा ध्यान उस प्रिवेलेज का सम्मान करने पर था। इस सीरीज में हमले को बेअसर करने वाले भारतीय कमांडो की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। स्टेट ऑफ सीज श्रृंखला को बनाए जाने का उद्देश जवानों की जांबाजी को दिखाना है। वैसे ये सीरीज ड्रीम टीम कॉन्टिलो पिक्चर्स बना रही, जबकि इसमें निर्देशन केन घोष का है। अभी मेकर्स ने इसके रिलीज की डेट नहीं बताई है।

क्या है हमले की स्टोरी?
गुजरात के गांधीनगर में स्थित अक्षरधाम मंदिर हमेशा से लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। 24 सितंबर 2002 को वहां पर आतंकियों ने हमला किया। जिसमें 30 लोगों की जान गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल थे। बाद में राज्य सरकार के निवेदन पर एनएसजी कमांडो को बुलाया गया, जिन्होंने दूसरे दिन तक सभी आतंकियों को मार गिराया। वहीं गुजरात पुलिस ने भी कई मददगारों को इस केस में गिरफ्तार किया था।
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications