SSB स्थापना दिवस परेड में मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जगह अंत समय में प्रमाणिक को बनाया गया मुख्य अतिथि
SSB स्थापना दिवस परेड में मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जगह अंत समय में प्रमाणिक को बनाया गया मुख्य अतिथि
नई दिल्ली, 20 दिसंबर। लखीपुर घटना के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी आज आयोजित होने वाले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि बनाए गए थे लेकिन कार्यक्रम से पहले उनको हटाकर उनके सहयोगी निशि प्रमाणिक को चीफ गेस्ट बना दिया गया।

मुख्य अतिथि बदलने का फैसला कार्यक्रम के 11 घंटे पहले किया गया। ये कार्यक्रम दक्षिण दिल्ली के घिटोरनी में सोमवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 58वें स्थापना दिवस परेड के अवसर पर आयोजित किया गया था। जिसमें अजय मिश्रा टेनी के मुख्य अतिथि बताए जा रहे थे। लेकिन बाद में अधिकारिक सूचना दी गई कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा मुख्य अतिथि नहीं होंगे।
बता दें केंद्रीय राज्य गृह मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा 3 अक्टूबर को लखीमपुर में हुई घटना में मुख्य आरोपी हैं, जहां कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री के काफिले में चल रही एक जीप की चपेट में आने से चार किसान मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। खीरी अजय मिश्रा का संसदीय क्षेत्र है। मारे गए किसानों में से एक का बेटा, नछतर सिंह, एसएसबी में तैनात है जो नेपाल और भूटान की सीमाओं की रक्षा करता है।
पिछले हफ्ते एक वायरल वीडियो में अजय मिश्रा को उत्तर प्रदेश में एक पत्रकार को गाली देते और धमकाते हुए देखा गया था। मंत्री ने पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार तब किया था जब पत्रकार ने उनके बेटे को लेकर दी गई जांच रिपोर्ट के बारे में पूछा था। लखीमपुर मामले में जांच कर रहे एक विशेष जांच दल की रिपोर्ट में बताया गया था लखीमपुर खीरी कांड में किसानों की हत्या एक 'पूर्व नियोजित साजिश' थी।
विपक्ष अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग करते हुए गृह मंत्रालय से हटाने की मांग कर रहा है। हालांकि अजय मिश्रा ने पिछले हफ्ते नॉर्थ ब्लॉक में कार्यालय में भाग लिया और अपनी आधिकारिक व्यस्तताओं को जारी रखा, लेकिन किन कारणों से उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में हटाया गया, यह ज्ञात नहीं है। बता दें इस वर्ष मीडियाकर्मियों को वार्षिक परेड में एंट्री नहीं दी गई।












Click it and Unblock the Notifications