श्रीनगर: पुलिस के जवान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 90000 रुपयों से भरा बैग लौटाया
श्रीनगर। पैसा इंसान की कमजोरी बनता जा रहा है। पैसों के आगे लोग सब कुछ भूल जाते हैं, लेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान ने जो कुछ किया उसे जानकर आप भी उसकी तारीफ करेंगे। श्रीनगर में तैनात जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान को पैसों से भरा बैग लावारिस हालत में मिला। बैग खोले तो उसमें 90000 रुपए थे। पैसे देखकर उनका मन नहीं डोला, ईमानदारी की मिसाल पेस करते हुए उसने पैसों के सही मालिक तक वो बैग पहुंचाया।

अब हर तरफ उसकी तारीफ हो रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। जानकाारी के मुताबिक श्रीनगर के कमरवारी में चेकिंग के दौरान उमर मुश्ताक नाम के एक पुलिस वाले को पैसों से भरा बैग मिला। बैंग में करीब 90,000 रुपए थे। पैसों से भरे बैग को मुस्ताक ने फौरन अपने ड्यूटी ऑफिसर को सौंप दिया और उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाने की बात कही।
वहीं दूसरी ओर पैसों से भरे बैग के मालिक मल्ला ने अपने बैग के खोने की शिकायत दर्ज़ कराई थी। इसी शिकायत के बाद जांच-पड़ताल कर पता लगाया कि वास्तव में ये बैग उसी का हैं कि नहीं। सारी छानबीन करने के बाद बैग को उसे वापस लौटा दिया गया। पुलिस वाले को इस नेक काम के बाद सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ मिल रही हैं। वहीं अपनी जमापूंजी पाकर अब्दुल अजीज मल्ला काफी खुश हैं। उस बैंग में उसके पेंशन से जुड़े पैसे थे।












Click it and Unblock the Notifications