कश्मीर में अपने ही हेलिकॉप्टर को मार गिराया था IAF ने, पांच अधिकारी दोषी करार

नई दिल्ली। श्रीनगर में अपने ही हेलिकॉप्टर का मार गिराने के मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के बाद भारतीय वायुसेना अपने ही पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। बता दें कि यह घटना 27 फरवरी की है जब बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारत में घुसे थे। इस दौरान भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की थी और इसी बीच भारत का MI-17V5 चॉपर क्रैश हो गया था।

Srinagar chopper crash case: Five IAF officers found guilty

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब इस मामले में पांच अधिकारियों को जांच में दोषी पाया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट वायुसेना मुख्यालय भेज दी गई है। दोषी पाए अधिकारियों में एक ग्रुप कैप्टन, दो विंग कमांडर और दो फ्लाइट लेफ्टिनेंट शामिल हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम से सात किलोमीटर दूर गारेंद गांव में एक खेत में चॉपर क्रैश हो गया था। हालांकि उस समय हादसे के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई थी।

इस हादसे में दो पायलट शहीद हो गए थे। यह चॉपर श्रीनगर से उड़ान भरा था। हालांकि जब यह घटना हुई उस दौरान सेना ने कहा था कि चॉपर पेट्रोलिंग पर था तभी क्रैश हो गया। इस दौरान बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव था। क्योंकि पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे। जिसके बाद भारत ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर कई आतंकी ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त कर दिया था।

यह भी पढ़ें- जम्‍मू कश्‍मीर: नौशेरा में पाकिस्‍तान ने तोड़ा युद्धविराम, गोरखा राइफल्‍स का सैनिक शहीद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+