श्रीलंकाई प्रधानमंत्री बोले, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध नहीं है एकमात्र विकल्प

नई दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्तों को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध ही एकमात्र विकल्प नहीं है।

ranil Wickramasinghe

भारत दौरे पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री

भारत दौरे पर पहुंचे श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से जब भारत-पाकिस्तान के बीच वर्तमान में जो हालात हैं उसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध ही एक विकल्प है।

उन्होंने ये जरूर कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच तनाव दूर करने के लिए कई कदम उठाए। चीन से श्रीलंका के रिश्तों को लेकर रानिल विक्रमसिंघे ने बताया कि चीन से हमारे रिश्ते आर्थिक हैं न कि सैन्य।

सार्क सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर क्या रानिल विक्रमसिंघे

सार्क सम्मेलन पर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश की तो आंतरिक सुरक्षा को लेकर अपनी समस्याएं हैं, हमारे साथ ऐसा नहीं है। लेकिन सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले सदस्य देशों में से 4 देश पहले इसमें शामिल नहीं हो रहे थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा कि सार्क सम्मेलन में सीमा पार से आतंकवाद एक बड़ा मुद्दा है और हम चर्चा करेंगे कि आखिर इससे कैसे निपटेंगे।

चीन के साथ रिश्ते आर्थिक न कि सैन्य: रानिल विक्रमसिंघे

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बताया कि पाकिस्तान को कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 में नहीं बुलाया गया है। कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 इसी हफ्ते भारत में शुरू हो रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे।

इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+