Janhvi Kapoor turns 21: जाह्नवी कपूर के लिए सोनम का टचिंग मैसेज- बहादुर लड़की आज महिला बन गई
Recommended Video

मुंबई। अभिनेत्री श्रीदेवी का यूं दुनिया को अलविदा कह देना उनके परिवार के लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं है। श्री की दुनिया उनके पति और दोनों बेटियों की इर्ग-गिर्द ही सिमटी हुई थी। उनकी बेटियां क्या पहन रही हैं, क्या खा रही हैं, कहां जा रही हैं, किससे मिलेगीं, इन सारी बातों का ख्याल श्री बखूबी रखती थीं और इसी वजह से उन्होंने बड़ी बेटी जाह्नवी की बर्थडे पार्टी की एक महीने पहले ही प्लानिंग की थी, लेकिन तब उन्हें क्या पता था कि किस्मत उनसे ये मौका छीन लेगी।

आज जाहन्वी कपूर का 21वां जन्मदिन है
आज जाह्नवी कपूर का 21वां जन्मदिन है, मीडिया सूत्रों के मुताबिक जाह्नवी ने तो इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने से मना कर दिया है लेकिन उनके पिता बोनी कपूर ने उनका जन्मदिन मनाने का फैसला किया है क्योंकि ये श्री की आखिरी इच्छा थी इसलिए आज जाह्नवी का बर्थ डे मनाया जाएगा।

सोनम कपूर ने किया टचिंग मैसेज
जाह्नवी के लिए सुबह से ही जन्मदिन विश करने का सिलसिला चालू है, लोगों ने उन्हें काफी इमोशनल मैसेज किए है लेकिन सबसे टचिंग मैसेज किया है उनकी चचेरी बहन और अभिनेत्री सोनम कपूर ने। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाह्नवी की तस्वीर पोस्ट की है।
सबसे बहादुर लड़की आज महिला बन गई
सोनम ने लिखा- To one of the strongest girls I know, who became a woman today. Happy birthdayjannu.@janhvikapoor #21stbirthday. (दुनिया की सबसे बहादुर लड़की आज महिला बन गई। हैप्पी बर्थडे जानू)।

सोनम ने संभाला बहनों को
आपको बता दें कि जिस वक्त श्रीदेवी की मौत की खबर आई थी उस वक्त जाह्नवी और खुशी दोनों इंडिया में ही थे। मौत की खबर आने के बाद सोनम और अनिल कपूर दोनों बच्चियों को अपने घर ले गए थे और तब तक दोनों बच्चियां उनके घर पर थीं जब तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत नहीं आ गया। दुख की इस घड़ी में सोनम ने ही जाह्नवी और खुशी का ख्याल रखा है।

मेरे पापा ने तो अपनी पूरी दुनिया खो दी...
मालूम हो कि दो दिन पहले मां को याद करते हुए जाह्नवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटर शेयर किया है। जाह्नवी ने लिखा था कि मैंने और खुशी ने तो मां खोई लेकिन मेरे पापा ने तो अपनी पूरी दुनिया खो दी।
-
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications