क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन, पति ने दी मुखाग्नि

Google Oneindia News

नई दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गईं, पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सफेद फूलों से सजे ट्रक में रखकर विले पार्ले श्मशान घाट तक लाया गया था। उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

 श्रद्धांजलि LIVE: लोखंडवाला पहुंची श्रीदेवी की शवयात्रा

Newest First Oldest First
5:25 PM, 28 Feb

श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन, पति ने दी मुखाग्नि।
5:24 PM, 28 Feb

विले पार्ले श्माशान घाट पर श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू
5:07 PM, 28 Feb

श्रीदेवी को आखिरी विदाई देने के लिए विले पार्ले श्माशान घाट पहुंचे अनिल अंबानी, अनुपम खेर और अर्जुन रामपाल।
4:48 PM, 28 Feb

श्रीदेवी के अंतिम संस्‍कार में पहुंचे अमिताभ बच्चन, दक्षिण भारतीय रस्म से होगा श्रीदेवा का अंतिम संस्कार।
4:32 PM, 28 Feb

तमिलनाडु से बुलाए गए पंडितों ने श्मशान भूमि में प्रवेश किया। दक्षिण भारतीय रस्म से होगा श्रीदेवा का अंतिम संस्कार।
4:22 PM, 28 Feb

विले पार्ले के बाहर काफी भीड़ मौजूद है। तमिलनाडु से बुलाए गए पंडित आखिरी क्रिया कर्म करेंगे। श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने के लिए शाहरुख खान, प्रसून जोशी समेत कई हस्तियां विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंच चुकी हैं।
4:11 PM, 28 Feb

भारतीय फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की अंतिम यात्रा विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंच चुकी है। कुछ ही समय बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सफेद फूलों से सजे ट्रक में रखकर यहां तक लाया गया है। उनका शव तिरंगे से लिपटा हुआ है। श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है। उन्हें एक नई दुल्हन की तरह तैयार किया गया है।
3:54 PM, 28 Feb

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। ट्रक में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के साथ बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद।
3:07 PM, 28 Feb

लोखंडवाला पहुंची श्रीदेवी की शवयात्रा। जबरदस्त भीड़ होने से प्रशासन के लिए बढ़ी मुश्किलें, श्री की एक झलक पाने के लिए सड़क पर उमड़ा सैलाब।
2:45 PM, 28 Feb

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, राजकीय सम्मान के साथ विदाई।
2:17 PM, 28 Feb

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू, सेलिब्रेशन क्लब से निकला पार्थि‍व शरीर, फैंस हुए भावुक।
1:30 PM, 28 Feb

श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा, मुंबई पुलिस का बैंड सेलिब्रेशन क्लब पहुंच गया है।
12:45 PM, 28 Feb

श्रीदेवी को अंतिम विदाई के लिए लाल रंग की बनारसी साड़ी में दुल्हन की तरह सजाया गया। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी को दुल्हन के रूप में देखकर विद्या बालन फूट-फूटकर रोने लगीं। अभिनेत्री कुनिका कपूर ने कहा कि अपनी आखिरी यात्रा में भी श्री उतनी ही खूबसूरत लग रही थीं जितनी वह हमेशा लगती थीं।
12:42 PM, 28 Feb

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने मुंबई पहुंचे साउथ के अभिनेता चिरंजीवी।
12:16 PM, 28 Feb

श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद ग्रीन एकर्स सोसायटी ने होली सेलिब्रेशन कैंसल किया। श्रीदेवी इसी सोसायटी में रहती थीं।
11:23 AM, 28 Feb

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, जया बच्चन और सरोज खान।
11:23 AM, 28 Feb

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं अभिनेत्री जैकलिन फर्नानडीस, काजोल और अजय देवगन
10:48 AM, 28 Feb

श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने परिवार के सदस्य संजय कपूर, रेहा कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे।
10:47 AM, 28 Feb

अभिनेत्री सुष्मिता सेना और ऐश्वर्या राय श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचीं।
10:03 AM, 28 Feb

इस वक्त श्रीदेवी का परिवार काफी दुख में है। उनकी बेटियों ने इतनी कम उम्र में अपनी मां को खो दिया। हमें उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए: अन्नू कपूर
10:02 AM, 28 Feb

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों लोग सेलिब्रेशन क्लब पहुंचे।
9:45 AM, 28 Feb

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब लाया गया।
8:59 AM, 28 Feb

बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचा, बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
7:07 AM, 28 Feb

आज सुबह श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा, यहां सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग अंतिम दर्शन करेंगे,इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच में विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
10:34 PM, 27 Feb

मौत के 72 घंटे बाद घर पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर
9:34 PM, 27 Feb

मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर
9:19 PM, 27 Feb

बुधवार दोपहर 2 बजे सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो विले पार्ले के पवन हंस क्रीमेटॉरियम तक जाएगी। वहीं श्रीदेवी का अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे किया जाएगा।
8:57 PM, 27 Feb

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे अनिल कपूर, कुछ ही देर में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेकर उतरने वाला है विमान
8:53 PM, 27 Feb

विमान में बोनी कपूर के साथ अर्जुन कपूर और संजय कपूर भी मौजूद
7:21 PM, 27 Feb

श्रीदेवी के शव के साथ मुंबई के लिए रवाना हुआ विमान, नवदीप सूरी ने ट्वीट कर दी जानकारी
READ MORE

Comments
English summary
Having a career which expanded for over four decades, Bollywood's Veteran actress Sridevi passed away at the age of 54. Here is live updates.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X