श्रीदेवी को नहीं थी दिल की कोई बीमारी, फिर कैसे हुई हार्ट अटैक से मौत? देवर संजय कपूर ने किया खुलासा

Recommended Video

    Sridevi died because of Cardiac Arrest; How it is different from Heart Attack | Filmibeat

    नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। श्रीदेवी एक पारिवारिक शादी में शामिल होने दुबई गईं थीं जहां शनिवार शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा। श्रीदेवी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरा देश स्तब्ध है। श्रीदेवी की मौत पर उनके देवर संजय कपूर ने कई चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है।

    श्रीदेवी ने ही दुबई में रहने की जताई थी ख्वाहिश

    श्रीदेवी ने ही दुबई में रहने की जताई थी ख्वाहिश

    दरअसल, दुबई में श्रीदेवी के भांजे मोहित मारवाह की 20 फरवरी को शादी थी। इस शादी में शामिल होने श्रीदेवी, अपने पति, दोनों बेटियों, देवर संजय कपूर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गईं थी। शादी संपन्न होने के बाद श्रीदेवी ने दुबई में कुछ दिन और रुकने की ख्वाहिश जाहिर की थी जिसके बाद ये लोग दुबई में कुछ और दिन रुक गए।

    श्रीदेवी को दुबई में छोड़कर मुंबई आए संजय कपूर

    श्रीदेवी को दुबई में छोड़कर मुंबई आए संजय कपूर

    संजय कपूर शनिवार शाम में ही अपने भाई बोनी कपूर, भाभी श्रीदेवी, श्रीदेवी की बेटी खुशी को दुबई में छोड़कर मुंबई लौटे थे लेकिन मुंबई लौटते ही संजय कपूर को श्रीदेवी की हार्ट अटैक से मौत की खबर मिली। खबर से सकते में आए संजय कपूर फिर अगली ही फ्लाइट से दुबई वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी को शनिवार रात 8 बजे हार्ट अटैक आया।

    श्रीदेवी को नहीं थी कभी दिल की बीमारी

    श्रीदेवी को नहीं थी कभी दिल की बीमारी

    संजय कपूर ने दुबई के अखबार खलीज टाइम्स को बताया कि श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा परिवार सकते है। श्री देवी को कभी भी दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं थी। वे एक जिंदादिल इंसान थीं। खलीज टाइम्स की ही एक और रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी को जब दिल का दौरा आया उस वक्त वो होटल के कमरे में अकेली थीं। उनके पति बोनी कपूर या उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी में से कोई भी उनके साथ नहीं था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+