श्रीदेवी ने करवाई थी कुल 29 प्लास्टिक सर्जरी, आखिरी सर्जरी मौत से कुछ महीने पहले

Recommended Video

    Sridevi की मौत पर उठ रहे सवाल, 29 सर्जरी से गई जान ? | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर है। श्रीदेवी आखिरी वक्तों तक काफी स्वस्थ्य और फिट थीं। उनके आखिरी दिनों का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने भांजे की शादी में पति के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे में उनका यूं अचानक दुनिया छोड़कर चला जाना बहुतों को हैरान कर गया। कई रिपोर्ट में श्रीदेवी के अचानक मौत के पीछे उनकी प्लास्टिक सर्जरी को भी वजह बताया जा रहा है।

    श्रीदेवी ने कराई थी 29 प्लास्टिक सर्जरी

    श्रीदेवी ने कराई थी 29 प्लास्टिक सर्जरी

    रिपोर्ट की मानें तो श्रीदेवी खुद की उम्र छुपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले रही थीं। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी ने कुल 29 प्लास्टिक सर्जरी कराई थीं। साथ ही वो कई एंटी एजिंग दवाओं का भी सेवन कर रही थीं। दवाएं शरीर को ज्यादा नुकसान न पहुंचाएं इसलिए श्रीदेवी 'डायट पिल्स' पर थीं।

    कुछ ही महीनों पहले कराई थी लिप सर्जरी

    कुछ ही महीनों पहले कराई थी लिप सर्जरी

    बताया जा रहा है श्रीदेवी ने अपनी आखिरी सर्जरी लिप यानी होठों की कराई थी। रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि श्रीदेवी के लिए ये लिप सर्जरी काफी कष्टदायक थी। जिसकी वजह से उनका अमेरिका के एक कॉस्मेटिक सर्जन की देख-रेख में इलाज भी चल रहा थी। श्रीदेवी ने अपने पेट पर जमा फैट को छुपाने के लिए भी एक सर्जरी कराई थी।

    फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

    फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

    हालांकि दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के शव की जब फॉरेंसिक जांच की तो उसमें अभिनेत्री की मौत डूबने से हुई है। रिपोर्ट में श्रीदेवी के शरीर से एल्कोहल की मात्रा भी पाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब के प्रभाव की वजह से श्रीदेवी बाथरूम में अपना संतुलन खो बैठीं और बाथटब में गिर गईं और डूब गईं। 54 साल की उम्र में शनिवार देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वो एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+