कौन है वो शख्स, जिसके बेटे की शादी में शामिल होने गई थीं श्रीदेवी और फिर कभी नहीं लौटीं
Recommended Video
नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। वो मोहित मारवाह की शादी में गई थी। हम आपके लिए लाए हैं मोहित मारवाह के बारे में खास जानकारी, आखिर मोहित मारवाह कौन हैं और श्रीदेवी के परिवार का मोहित मारवाह से साथ क्या रिश्ता है। मोहित मारवाह-संदीप मारवाह के बेटे हैं। संदीप मारवाह को नोएडा फिल्म सिटी के फाउंडर के रूप में जाना जाता है। संदीप मारवाह एशियाई अकादमी फिल्म और टेलीविजन (एएएफटी), नोएडा के निदेशक हैं। संदीप मारवाह और फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर का पारिवारिक रिश्ता है।
संदीप मारवाह के बेटे हैं मोहित मारवाह
रिश्ते में मोहित मारवाह -बोनी कपूर के भांजे लगते हैं। वहीं, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर के कजिन हैं। संदीप मारवाह का जन्म तीन जनवरी 1960 को दिल्ली में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम रीना कपूर है। संदीप के दो बेटे हैं। अक्षय मारवाह और मोहित मारवाह। 24 फरवरी को दुबई में मोहित मारवाह की शादी थी।
Sridevi Death: शादी की शहनाइयों के बीच फैल गया मातम, पढ़ें शनिवार की उस 'काली' रात की पूरी कहानी
बोनी कपूर के साथ है पारिवारिक रिश्ते
संदीप कपूर ने एक बार कहा था कि उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। अपने पिता के साथ बिताए गए चार साल को संदीप जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय बताते हैं, जब उनके परिवार ने उन्हें भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय के समय को बताया था। साल 2011 में उनकी मां का देहांत हो गया था।
Rip Sridevi: श्रीदेवी के निधन से कुछ देर पहले अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट बना चर्चा का विषय
अपने पति के साथ दुबई गई थी श्रीदेवी
इस शादी में श्रीदेवी के साथ संजय कपूर भी दुबई गए थे, लेकिन कुछ काम से वो रात 12 बजे बई से मुंबई लौट आए। जब संजय मुंबई पहुंचे तो उन्हें श्रीदेवी की मौत की खबरे मिली, जिसके बाद वो वापस दुबई गए। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई लाया जाएगा। खबरों के मुताबिक अभी अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। उनकी मौत से हर कोई हैरान है। बॉलीवुड कलाकारों ने उनकी मौत पर दुख जताया है।
RIP Sridevi: बोनी कपूर की दो पत्नी, मोना और श्रीदेवी के निधन का यह कनेक्शन