रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने किया भारतीय मछुआरों पर हमला, पत्थरबाजी में 60 नाव क्षतिग्रस्त

चेन्नई, 22 अगस्त: एक ओर भारत हर मुश्किल वक्त में श्रीलंका की मदद करता है, तो वहीं दूसरी ओर पड़ोसी देश की नौसेना लगातार भारतीय मछुआरों को समुद्र में परेशान कर रही है। ताजा मामला तमिलनाडु के रामेश्वरम से सामने आया है, जहां श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर पत्थरबाजी की। साथ ही करीब 60 नौकाओं को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। उस दौरान सभी नौकाएं कच्चातीवू के पास थीं।

Navy

मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना के जवान करीब पांच जहाज में आए थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय नौकाओं पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें करीब 60 नावों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस घटना में कोई मछुआरा घायल नहीं हुआ। मामले में मछुआरा संघ के प्रतिनिधि एस एमेरिट ने कहा कि शनिवार रात करीब 556 नावों को समुद्र में उतारा गया था। जिसमें से कुछ को निशाना बनाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। जिस वजह से अब उनको चिंता होने लगी है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार को चाहिए कि वो तुरंत इस मुद्दे का समाधान निकालें। इससे राज्य के लाखों लोगों की आजीविका चलती है। उन्होंने इस संबंध में राज्य के मत्स्य विभाग से शिकायत भी की है।

एक महीने में दूसरी घटना
आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में भी रामेश्वरम के कच्चाथीवु द्वीप के पास भी ऐसी घटना हुई थी। उस दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने गश्त के दौरान पथराव किया। साथ ही भारतीयों के ऊपर बोतलें फेंकी। जिस वजह से एक मछुआरे के सिर पर चोट आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+