क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

श्रीलंका नेवी ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला, घुसपैठ का लगाया आरोप

श्रीलंका नेवी ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला, घुसपैठ का लगाया आरोप

Google Oneindia News

Sri Lanka Navy Attacked Indian Fishermen: श्रीलंका की नौसेना (नेवी) ने भारतीय मछुआरों के एक दल पर सोमवार (26 अक्टूबर) को हमला किया। जिसमें एक भारतीय मछुआरों घायल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर घुसपैठ करने का आरोप लगाते हुए हमला किया है। हमले में घातक हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। श्रीलंका का आरोप है कि ये मछुआरे उनकी सीमा में जबरदस्ती घुसे थे।

Sri Lanka Navy

मछुआरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के उल्लंघन से किया इनकार

एनडीटीवी के रिपोर्ट के मुताबिक, मछुआरों ने इस बात से इंकार किया है कि वे श्रीलंका के पानी में घुसे थे। कथित तौर पर पत्थर फेंके गए और उनके जाल फाड़ दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं है और वे घटना की जांच कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने के मुताबिक, "सभी मछुआरे तट पर लौट आए हैं। किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।" घायल मछुआरा तमिलनाडु के रामेश्वरम का रहने वाला है। अधिकारियों के मुताबिक श्रीलंका को इस घटना की आधिकारिक जानकारी देते हुए उनसे इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है

जानें क्या रहा है विवाद

बता दें कि ऐतिहासिक रूप से, भारतीय और लंका के मछुआरे सीमा पार से मछली पकड़ते रहे हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा तय होने के बाद, श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों के प्रवेश को रोकना शुरू कर दिया था, विशेष रूप से लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) की हार के बाद से।

इससे पहले, भारत के कटचैहेवु द्वीप को श्रीलंका में स्थानांतरित करने से भारतीय मछुआरों के लिए मछली पकड़ने की जगह कम हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता ने श्रीलंका के साथ एक पट्टा समझौते का प्रस्ताव रखा था ताकि तमिलनाडु के मछुआरे कानूनी तौर पर लंका के पानी में मछली पकड़ सकें।

तकरीबन दो लाख मछुआरे तमिलनाडु में रहते हैं। राज्य और केंद्र में सफल सरकारों ने भी मछली पकड़ने पर निर्भर दो लाख लोगों के लिए एक स्थायी वैकल्पिक आजीविका अवसर विकसित नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- भारत-अमेरिका के बीच आज रक्षा समझौता BECA पर लगेगी मुहर, माइक पोम्पिओ ने कही ये बातये भी पढ़ें- भारत-अमेरिका के बीच आज रक्षा समझौता BECA पर लगेगी मुहर, माइक पोम्पिओ ने कही ये बात

Comments
English summary
Sri Lanka Navy Attacked Indian Fishermen Over Trespass, 1 Hurt. The fishermen have denied that they trespassed into Sri Lankan waters. Stones were allegedly thrown and their nets were torn.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X