'श्रद्धा, भक्ति और ...', PM मोदी ने नानक जयंती की दी शुभकामनाएं, 'मन की बात' में भी किया था जिक्र
Sri Guru Nanak Dev Jayanti: आज पूरा देश गुरुपर्व बना रहा है, इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-है कि 'श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं।'

दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है।' आपको बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी गुरुपर्व का जिक्र किया था।
कार्तिक पूर्णिमा की भी शुभकामनाएं
इसी के साथ ही उन्होंने लोगों को कार्तिक पूर्णिमा की भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा-श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।'
देशवासियों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं
तो वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी देशवासियों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- 'गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों, विशेष रूप से सिख भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। गुरु नानक देव जी ने समाज को निस्वार्थ सेवा का महत्व समझाया और सबको प्रेम, शांति और करुणा के जीवन-मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। आइए, आज देव दीपावली के दिन हम भाईचारे और सद्भाव के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें।'
गुरुद्वारों को सजाया गया
आपको बता दें कि गुरूपर्व के दिन गुरुद्वारों को सजाया गया है। चारों ओर शबद-कीर्तन हो रहे हैं। प्रभात फेरी निकाली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications