अगर नहीं है पासपोर्ट पर जीवनसाथी का नाम तो अपनाएं ये रास्ता

नई दिल्ली। कई बार हमारी कुछ गलतियों के कारण हमारे घूमने टहलने के प्लान पर पानी फिर जाता है।

air india

बात अगर ट्रेन या बस की हो तो चल जाता है लेकिन जब हमें हवाई जहाज से किसी और देश की यात्रा करनी हो तो दुःख ज्यादा होता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुछ छोटी गलतियों की वजह से लोगों को जहाज में जाने की अनुमति नहीं दी जाती।

अगर वो मूल स्थान से घूमने वाली जगह पहुंच भी गए तो उन्हें कई बार वहां से वापस लौटना पड़ता है।

ये था मामला

हाल ही में दिल्ली से एक मामला सामने आया था जिसमें एक कपल हनीमून मनाने दुबई जा रहा था लेकिन उन्हें जहाज में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि महिला को जो वीजा जारी किया गया था, वाइफ ऑफ कर उसके पति का नाम लिखा था।

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि महिला का पासपोर्ट शादी के पहले बना हुआ था जिसमें उसके पति का नाम नहीं था। लेकिन इस समस्या का हल भी है।

अगर आपके पासपोर्ट पर जीवन साथी का नाम नहीं है तो आप ये रास्ते अपना कर अपनी यात्रा को सफल बना सकते हैं।

ये रहा इस समस्या का हल

अगर आपके पासपोर्ट पर जीवन साथी का नाम नहीं है तो जब कभी भी आप विदेश यात्रा पर जाएं, तो शादी का प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं। यदि वो भी न हो तो शादी की फोटो , कोई हलफनामा या फिर कोई भी अन्य सबूत साथ रखें।

ऐसे ही कई मामलों में देखा गया है कि लोग ट्रांजिट वीजा लेते ही नहीं और सस्ता किराया देखते घूमने का प्लान बना लेते हैं।

बतौर उदाहरण जिन्हें भारत से अमेरिका वाया कनाडा जाना होता है वो कनाडा के लिए ट्रांजिट वीजा नहीं लेते हैं। ऐसे में उन्हें वापस भेज दिया जाता है।

इस गलती का भी रखें ख्याल

अमूमन यात्री जब वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देने वाले देशों की यात्रा करते हैं तो वो पासपोर्ट की वैधता की जांच नहीं करते और उन्हें वापस भेज दिया जाता है।

उदाहरण के लिए अगर इंडोनिशया जाएं जो वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध कराता है तो कई ऐसे मामले सामने आते हैं जब उन्हें बाली से ही वापस भेज दिया जाता है क्योंकि उनकी वापसी की तारीख से 6 महीने पहले उनके पासपोर्ट की वैधता खत्म होने को होती है।

इसलिए इन सब का भी ध्यान रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+