विपक्षी I.N.D.I.A में फूट? लोकसभा चुनाव से पहले TMC ने उठाया सीट बंटवारे का मुद्दा
गैर बीजेपी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की 6 दिसंबर की समन्वय बैठक से पहले ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं के सीट बंटवारे के स्वर तेज होने लगे हैं। सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति तय करने के लिए हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में टीएमसी ने सीट बंटवारे का मुद्दा उठाया।
संसद में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में आयोजित बैठक में टीएमसी का प्रतिनिधित्व लोकसभा और राज्यसभा के नेताओं सुदीप बंद्योपाध्याय और डेरेक ओ'ब्रायन ने किया। बैठक में टीएमसी नेताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीटों का बंटवारा जल्द किया जाना चाहिए ताकि उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल की सीएम व तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बैठक में हिस्सा लेने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें, इस बैठक की कोई जानकारी नहीं है। इसलिए मैंने उत्तर बंगाल में एक कार्यक्रम रखा है। अगर हमारे पास जानकारी होती तो कार्यक्रमों को निर्धारित नहीं करते।
ममता ने यह भी साफ किया कि बीजेपी ने अपने विरोधियों के बीच वोटों के बंटवारे के कारण राजस्थान में कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतीं। मुझे लगता है कि अगर सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया तो बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी। सीट बंटवारे में अनदेखी से नाराज पार्टी खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications