स्पाइसजेट में फिर गड़बड़ी, अब दुबई से मदुरै फ्लाइट देरी से उड़ी, 24 दिनों में 9वीं घटना
स्पाइसजेट में फिर गड़बड़ी, अब दुबई से मदुरै फ्लाइट देरी से उड़ी, 24 दिनों में 9वीं घटना
नई दिल्ली, 12 जुलाई: 'यात्री' फ्लाइट में इतने महंगे टिकट खरीदकर यात्रा इसलिए करते हैं ताकि कम समय और सहूलियत के साथ वो अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। लेकिन स्टपाइसजेट फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को पिछले कुछ दिनों से कई बार फ्लाइट में देरी से होने की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। सोमवार को एक बार फिर दुबई से मदुरै आने वाली स्पाइजेट की फ्लाइट काफी विलंब के बाद उड़ी।

दुबई से मदुरै जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट इसलिए लेट हो गई क्योंकि सोमवार को बोइंग बी737 मैक्स विमान के फ्रंट पहिये में खराबी आ गई। बोइंग B737 मैक्स विमान ने सोमवार को मेंगलुरू से दुबई को उड़ान भरनी थी।
मुंबई से दुबई के लिए एक और विमान भेजा गया
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताया कि विमान के उतरने के बाद, एक इंजीनियर ने निरीक्षण किया और पाया कि फ्रंट के पहिये में कुछ खराबी है।अधिकारियों ने कहा कि इंजीनियर ने तब विमान को रोकने का फैसला किया और स्पाइसजेट ने दुबई-मदुरै की रिटर्न फ्लाइट संचालित करने के लिए मुंबई से दुबई के लिए एक और विमान भेजा गया जिससे ये यात्री मदुरै काफी देरी से पहुंचे।
एयरलाइन्स ने दी ये सफाई
एयरलाइन ने बाद में सफाई देते हुए कहा अंतिम समय में तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी हुई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा11 जुलाई, 2022 को दुबई से मदुरै के लिए चलने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG23 अंतिम समय में तकनीकी समस्या के कारण लेट हो गई। इसके बाद दूसरी फ्लाइट की तुरंत व्यवस्था की गई जो यात्रियों को भारत वापस ले आई। उन्होंने कहा किसी भी एयरलाइन के साथ उड़ान में देरी हो सकती है।
2 जुलाई को हुई थी ये घटना
बता दें 2 जुलाई को जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट क्रू मेंबर्स के केबिन में लगभग 5,000 फीट की ऊंचाई पर धुआं देखने के बाद दिल्ली लौट आई। यह 24 दिनों में दर्ज की गई नौ घटनाओं में से एक थी।












Click it and Unblock the Notifications