क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मुंबई से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान ने की आपातकालीन लैंडिंग

Google Oneindia News

नई दिल्ली। मुंबई से दुबई जा रही स्पाइसजेट विमान को तकनीकी खराबी के चलते वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट विमान संख्या एसजी-13 को तकनीकी खराबी के चलते वापस मुंबई एयरपोर्ट लैंड करना पड़ा। विमान ने अपने तय समय से चार घंटे की देरी से दुबई के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक आई तकनीकी खराबी की वजह से विमान को वापस मुंबई लौटना पड़ा।

spicejet

स्पाइसजेट ने दी सफाई

वहीं विमान की आपातकाल लैंडिंग पर सफाई देते हुए स्पाइसजेट की ओर से कहा गया है कि 9 जनवरी को एसजी-13 विमान वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान में कुछ तकनीकी खराबी की वजह से विमान ने वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की थी। विमान ने एयरपोर्ट पर साधारण लैंडिंग की थी, लिहाजा आपातकाल लैंडिंग की रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार और गलत है। विमान का मुआयना करने के बाद वापस विमान ने वापस दुबई के लिए उड़ान भरी और वहां साधारण लैंडिंग की है।

पहले भी हो चुकी है आपात लैंडिंग

आपको बता दें कि इससे पहले भी स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की वजह से आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी। इससे पहले हॉगकॉग से नई दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के विमान में इंजन की खराबी के चलते उसे वापस एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। विमान में सवार यात्रियों को 8 घंटे से अधिक समय तक टर्मिनल पर ही इंतजार करना पड़ा था। जिसके बाद तमाम यात्रियों को एक विशेष विमान से वापस दिल्ली भेजा गया था। अपने परिजनों का इंतजार कर रहे लोगों ने वाराणसी और दिल्ली के एयरपोर्ट पर काफी हंगामा किया था।

खराब मौसम की वजह से उड़ानों में देरी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कोहरे और खराब मौसम की वजह से कई विमान की उड़ानों को रद्द किया गया है या फिर उनके समय में परिवर्तन किया गया है। खराब मौसम की वजह से विमान की उड़ान में हो रही देरी की वजह से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें- दलित महिला का दावा, सबरीमाला मंदिर में की पूजा-अर्चना

Comments
English summary
Spicejet flight from Mumbai Dubai makes emergency landing at the airport. मुंबई से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान ने मुंबई के एयरपोर्ट पर की आपातकालीन लैंडिंग।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X