दिल्ली एयरपोर्ट पर बिजली के खंभे से टकराई SpiceJet की फ्लाइट, जानें कैसे हुआ ये हादसा
यात्री टर्मिनल से रनवे पर ले जाते समय बिजली के खंभे से टकराई स्पाइसजेट फ्लाइट
नई दिल्ली, 28 मार्च। दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट अचानक बिजली के खंभे से जाकर टकरा गया गइै। इस हादसे में फृलाइट और पोल दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। ये टक्कर पुशबैक के दौरान हुई, यानी जब विमान को यात्री टर्मिनल से रनवे पर ले जाया जा रहा था।
Recommended Video
Delhi Airport पर बड़ा हादसा टला, बिजली के खंभे से टकराया Spice Jet का विमान | वनइंडिया हिंदी

विमान को दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ान भरना था लेकिन ये दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस फ्लाइट में बुक किए गए यात्रियों के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा आज स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 160 दिल्ली और जम्मू के बीच संचालित होने वाली थी। पुश बैक के दौरान साउथ साइड गेट के किनारे एक पोल से जा टकराया। जिससे एलेरॉन को नुकसान हुआ। उड़ान को संचालित करने के लिए एक दूसरे विमान रे की व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications