सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो को पुलिस ने पकड़ा, तीन दिन से था लापता
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात एक एसपीजी कमांडो के लापता होने की खबर थी, हालांकि पुलिस ने लापता एसपीजी कमांडो को पकड़ लिया है। पुलिस ने एसपीजी कमांडो को पकड़ने के बाद लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर लापता होने पर एसपीजी कमांडो कहां थे। पुलिस ने उन्हें तिलक मार्ग इलाके से पकड़ा। जानकारी के मुताबिक तीन दिन से एसपीजी कमांडो की कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और तिलक मार्ग से एसपीजी कमांडो को पकड़ा।

लापता एसपीजी कमांडो पकड़ा गया
बता दें कि अब तक लापता रहे एसपीजी कमांडो की पहचान राकेश कुमार के तौर पर हुई थी। ये कमांडो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ पर तैनात था। 3 सितंबर से राकेश कुमार का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि ये कमांडो द्वारका सेक्टर-8 में किराए के मकान में रहता था। उसकी तलाश लगातार की जा रही थी बाद में उन्हें तिलक नगर थाने से पकड़ा गया।

दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच
बताया जा रहा है कि जिस दिन एसपीजी कमांडो राकेश कुमार लापता हुए, उस दिन वो एसपीजी कमांडो की वर्दी में 10 जनपथ पहुंचे थे। हालांकि उस दिन उनकी ड्यूटी भी 10 जनपथ पर नहीं थी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर बिना ड्यूटी के भी ये कमांडो वर्दी पहनकर 10 जनपथ क्यों पहुंचे? इस बारे में एसपीजी कमांडो से पूछताछ की जा रही है।

तीन से लापता होने की थी खबर
इससे पहले पुलिस की तफ्तीश में जो बातें सामने आई थी उसके मुताबिक 1 सितंबर को राकेश कुमार द्वारका सेक्टर 8 स्थित अपने घर से निकले। ड्यूटी पर तैनाती नहीं होने के बाद भी एसपीजी कमांडो सरकारी वर्दी में 10 जनपथ पहुंचे, वहां तैनात अपने साथियों से भी मिले। हालांकि उसके बाद से एसपीजी कमांडो का कुछ पता नहीं चला। पुलिस इसलिए मामले को गंभीरता से ले रही थी क्योंकि कमांडो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सरकार आवास पर तैनात थे। फिलहाल लापता एसपीजी कमांडो को पकड़ा गया है।
-
भोपाल में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: मोदी को बताया “महंगाई का डॉक्टर”, गैस सिलेंडर के दामों पर हंगामा -
Parliament Budget Session: 'आप अबोध बालक हो', संसद में हंगामे पर भड़के गिरिराज सिंह -
MP News: बासमती GI टैग पर दिग्विजय सिंह का केंद्र पर हमला, बोले—न मिला तो करूंगा अनशन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच












Click it and Unblock the Notifications