Bihar News: बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी तेज, 2800 ने लगाई अपील, 1004 को मिली मंजूरी
राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने हड़ताल के बाद विशेष सर्वेक्षण ठेकेदारों की वापसी को आसान बनाया है। 2800 से अधिक आवेदन जमा किए गए हैं, जिनमें से 1000 से अधिक स्वीकृत किए गए हैं।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल से हड़ताल पर गए विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की वापसी की राह आसान हो गई है। विभाग की तरफ से अपील अभ्यावेदन का अवसर दिए जाने के बाद लगातार बड़ी संख्या में बर्खास्त कर्मी पुनः सेवा में लौटने की प्रक्रिया से जुड़ रहे हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, पटना मुख्यालय द्वारा निर्धारित ई-मेल आईडी [email protected] पर अब तक करीब 2800 संविदाकर्मी पुनर्बहाली के लिए आवेदन दे चुके हैं। इनमें से 1004 अपीलों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि शेष अभ्यावेदन पर कार्रवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है। गौरतलब है कि विभाग के पटना कार्यालय में भी बर्खास्तकर्मियों की भीड़ अपील अभ्यावेदन दाखिल करने के लिए उमड़ रही है। इससे पहले 3321 संविदाकर्मी पहले ही हड़ताल छोड़कर अपनी ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इस पहल बर्खास्त कर्मियों को दोबारा सेवा में आने का मौका मिला है। शुरुआत में 54 कर्मियों की वापसी हुई थी, वहीं यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 402 और अब हजारों तक पहुंच चुकी है। विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में शेष बचे विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मी अपील अभ्यावेदन कर सेवा में वापसी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications