संसद का विशेष सत्र खत्म, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद का विशेष सत्र खत्म हो गया है। संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद इसे अनिश्चितकाल के लिए भंग कर दिया गया है। बता दें कि संसद का विशेष सत्र सोमवार को शुरू हुआ था, जिसके बाद गुरुवार को यह विशेष सत्र खत्म हो गया

ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल को बुधवार को पहले लोकसभा में पास किया गया और इसके बाद राज्यसभा में भी इसे पास कर दिया गया। इस बिल के पास होने के बाद महिलाओं को देश की संसद और राज्यों की विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। राज्यसभा में सभी मौजूद 214 सांसदों ने इस बिल के समर्थन में अपना वोट दिया।

parliament

वहीं निचले सदन यानि लोकसभा में इस बिल के समर्थन में 343 वोट पड़े। सिर्फ दो वोट इस बिल के खिलाफ पड़े। इस बिल को लेकर कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बहस के दौरान कहा कि प्रक्रिया पूरी होने का बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

राज्यसभा में वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री ने कहा यह बिल देशवासियों को एक नया विश्वास देगा और आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान करेगा। सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की सबकी भूमिका है। आइए हम सब मिलकर देश को मजबूत संदेश देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों सदनों में इस बिल पर चर्चा हुई, पिछले दो दिनों में दोनों सदनों के 132 सांसदों ने इस बिल पर चर्चा की जोकि देश को आगे ले जाने में मदद करेगा। वोटिंग के बाद राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने ऐलान किया कि यह बिल पास हो गया, यह ऐतिहासिक उपलब्धि है, बधाई हो।

जिसके बाद पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर चेयरमैन को नमस्कार किया। बता दें कि नारी शक्ति वंदन अभिनियम बिल नई संसद में पास होने वाला पहला बिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बिल को संसद में लाने के पहले ही संकेत दे दिए थे। दोनों ही सदनों में बिल को भारी मतों से सांसदों ने पास किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+