अरबाज खान के कबूलनामे के बाद सामने आई वो मशीन जिसकी बदौलत होती थी सट्टेबाजी
मुम्बई: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के भाई अरबाज खान मुश्किलों में फंसते दिखाई दे रहे हैं। अरबाज पर आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी का आरोप लगा है। ठाणे पुलिस ने अरबाज खान को आईपीएल सट्टेबाजी मामले में समन भेजा था। ठाणे पुलिस के एंटी एक्टॉर्सन सेल ने शक के आधार अरबाज को समन किया था जिसके बाद अभिनेता और निर्माता अरबाज खान अपने भाई सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ क्राइम ब्रांच पहुंचे थे जहां उनसे कई घंटे की पूछताछ की गई।

आईपीएल सटेबाजी मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच पहुंचे अरबाज खान से पूछताछ की गई। खबर है कि उन्होंने पूछताछ में सोनू जालान को पहचानने की बात कबूल की है और कहा है कि वो 5 साल से सोनू जालान को जानते हैं।

स्पेशल लाइन होल्डिंग मशीन से होती थी सट्टेबाजी
वहीं सट्टेबाजी के दौरान इस्तेमाल में लाई जाने वाली मशीन भी सामने आयी है। सोनू जालान मैचों की सट्टेबाजी का एक सॉफ्टवेयर चलाता है। वो इसी सॉफ्टवेयर की मदद से मैचों की सट्टेबाजी करता है। स्पेशल लाइन होल्डिंग मशीन से सोनू जालान कॉल एक्स्चेंज का काम करता था। आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में एक्टर अरबाज खान ने सट्टेबाजी के दौरान 2 करोड़ 75 लाख हारने की बात भी कबूल की। बुकी सोनू जालान के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहम से जुड़े हैं।

अरबाज ने कबूले जालान से रिश्ते
अरबाज ने आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी की बात कबूल की है। अरबाज ने पिछले साल आईपीएल में पैसे लगाने की बात स्वीकार की और कहा कि इस दौरान वो 2.75 करोड़ हार गए थे। इस कबूलनामें के बाद एक बार फिर सट्टेबाजी को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

पुलिस की गिरफ्त है सोनू जालान
पुलिस की गिरफ्त में आए सोनू जालान ने पूछताछ में अरबाज का नाम बताया था। उसने बताया था कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी बेटिंग में अलग-अलग नामों से पैसा लगाते हैं। सोशल मीडिया पर सट्टेबाज सोनू जालान के साथ अरबाज़ की कई तस्वीरें वायरल हो रही थी। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि अरबाज के साथ कई और स्टार्स ने सोनू के जरिए आईपीएल मैचों की बेटिंग की।












Click it and Unblock the Notifications